ये बच्ची इस तरह करती है परफॉर्म, बड़े-बड़ों के छुड़ा देगी पसीने

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे शो सुपर डांसर चैप्टर 2 में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सारे जजों की डर के मारे चीख निकल गई. शि‍ल्पा शेट्टी तो काफी देर तक कुछ बोल पाने की हालात में ही नहीं थीं...

Advertisement
शगुन के एक्ट से डरीं जज शि‍ल्पा शेट्टी शगुन के एक्ट से डरीं जज शि‍ल्पा शेट्टी

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 2 में बच्चों का टैलेंट तीनों जजों और दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है. शो में हर हफ्ते कुछ अलग और नई थीम पर डांस करने वाले ये बच्चे अपनी प्रतिभा से किसी को भी आश्चर्य में डाल देते हैं. बीते वीकेंड के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां शगुन और रितिक के एक्ट को देखकर शिल्पा शेट्टी के पसीने छूट गए.

Advertisement

कंटेस्टेंट शगुन सिंह और रितिक दिवाकर ने एक ऐसा हॉरर एक्ट पेश किया जिसे देखकर शिल्पा शेट्टी की चीख निकल गई और दूसरी जज गीता तो अपनी कुर्सी से ही उठ खड़ी हुईं. छोटी सी कंटेस्टेंट शगुन सिंह की बॉडी इतनी लचीली है कि इस हॉरर एक्ट को देखकर ऐसा लग रहा था कि सच में उसके ऊपर किसी भूत का साया है. उनके साथ इस एक्ट में साथ दे रहे रितिक ने भी शगुन का पूरा साथ दिया.

एक्ट खत्म होने के बाद शिल्पा ने कमेंट देते हुए कहा कि इतना हॉरर तो हॉरर फिल्मों में भी देखने को नहीं मिलता. वहीं बिना किसी स्पेशल इफेक्ट के इतना शानदार एक्ट करना सच में कमाल है. वहीं शिप्ला ने अपने अंदाज में दोनों नन्हें कलाकारों को प्रणाम भी किया.

बता दें कि सुपर डांसर का ये सेकेंड सीजन है. शो को डायरेक्टर अनुराग बसु, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और कोरियोग्राफर गीता कपूर जज कर रहे हैं. शो को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है. सीजन 1 में कंटेस्टेंट दित्या ने ट्राफी अपने नाम की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »