रैपर बादशाह के साथ जल्द नजर आएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, शेयर की फोटो

बादशाह अब तक बॉलीवुड की कई चर्चित अदाकाराओं के साथ एक से एक चार्ट बस्टर गाने दे चुके हैं. यह पहली बार होगा जब वे भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी कलाकार के साथ काम करेंगे.

Advertisement
बादशाह-अक्षरा स‍िंह  बादशाह-अक्षरा स‍िंह

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 30 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरत अदाकारी से सभी के दिलों में बसने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आने वाली हैं. अक्षरा ने ये जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी है. उन्होंने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘बहुत जल्द, बहुत अच्छे इंसान के साथ – सुपर एक्साइटेड’. उन्होंने इन तस्वीरों को बादशाह को टैग भी किया है.

Advertisement

बादशाह अब तक बॉलीवुड की कई चर्चित अदाकाराओं के साथ एक से एक चार्ट बस्टर गाने दे चुके हैं. यह पहली बार होगा जब वे भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी कलाकार के साथ काम करेंगे. इस सिलसिले में अक्षरा चंडीगढ़ बादशाह से मिलने गयीं थीं, जिसके बाद से दोनों के फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार हैं. अक्षरा का पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है.

अक्षरा स‍िंंह इंस्टा स्टोरी

देखें: आजतक LIVE TV

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह खुद भी एक अच्छी सिंगर और परफॉर्मर हैं. यूं कहें कि बीते कुछ सालों में अक्षरा सिंह ने अपने दम पर खुद को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी स्थापित कर लिया है. यही वजह है कि जब भी कोई उनका गाना रिलीज होता है तो देखते ही देखते वायरल हो जाता है. साल 2020 में उनका गाना ‘इधर आने का नहीं’ को 185 मिलियन और ‘डोंट टच माय हैंड’ को 65 मिलियन व्यूज मिले हैं. इसके अलावे उनके दर्जनों ऐसे गाने आये, जिसने मिलियन के आंकड़े को टच किया.  

Advertisement

अब वे जब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आयेंगी तो देखने वाली बात ये होगी कि दोनों की जोड़ी कितना कमाल कर पाती हैं. इसका इंतजार बादशाह के साथ – साथ अक्षरा सिंह के फैंस को भी रहेगा.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »