'रिद्धि डोगरा डिप्लोमेटिक है, मैं उसे दोगली बोलूंगी', आखिर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस शाइनी?

एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने 'द 50' में अपनी को-कंटेस्टेंट रहीं रिद्धि डोगरा को लेकर कई शॉकिंग बातें कह डाली हैं. उन्होंने रिद्धि पर आरोप लगाते हुए उन्हें 'दोगला' बुलाया. आखिर शाइनी ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement
एक्ट्रेस के बिगड़े बोल? (Photo: Instagram @shinydoshi15/iridhidogra) एक्ट्रेस के बिगड़े बोल? (Photo: Instagram @shinydoshi15/iridhidogra)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

'द 50' शो अब खत्म होने की कगार पर है. ऐसे में वहां से कई सेलेब्स अब धीरे-धीरे एलिमिनेट हो रहे हैं. हालिया एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी को बाहर का रास्ता दिखाया गया. करीब 40 दिनों तक उन्होंने दर्शकों को एंटरटेन करने की खूब कोशिश की, मगर वो शो जीतने की रेस में शामिल ना हो सकीं. 

शाइनी दोशी ने 'द 50' से बाहर आने के बाद रिद्धि डोगरा को लेकर बयान दिए, जो सुनने में काफी शॉकिंग हैं. उन्होंने रिद्धि पर आरोप लगाए हैं कि वो शो के कंटेस्टेंट सिवेट तोमर संग उनकी दोस्ती से इनसिक्योर होती थीं. शाइनी ने ये तक कहा कि रिद्धि शो में लोगों को उनके खिलाफ भड़काती थीं. 

Advertisement

रिद्धि के खिलाफ क्या-क्या बोल गईं शाइनी?

जूम संग बातचीत में शाइनी ने कहा, 'रिद्धि डोगरा ने सिवेट तोमर के साथ अपनी नजदीकियों के बाद मुझे इनसिक्योर कहा. मैं वहां अटेंशन पाने नहीं गई थी. मैं द 50 शो में गई थी, ना कि बिग बॉस में जहां मुझे गेम में बने रहने के लिए किसी के साथ बातचीत बनाकर चलना था. मैं वहां ये सब करने नहीं गई थी. मैं उनसे बहुत ईमानदार और वफादार थी. मैंने कभी किसी के पीठ पीछे कोई गलत बात या गंदा कमेंट नहीं किया.'

'मेरा गेम सिर्फ शो में जाकर परफॉर्म करना था और मेरे बने अलायंस को भरोसा दिलाना था. रिद्धि ने सिवेट और युविका को मेरे खिलाफ भड़काना शुरू किया. उसने वही सेम चीज कृष्णा श्रॉफ के साथ भी की. मैं अपनी शादी में बहुत खुश हूं, मैंने कभी किसी की जगह लेने की नहीं सोची.'

Advertisement

क्यों शाइनी ने रिद्धि को कहा 'दोगली'?

शाइनी ने आगे रिद्धि डोगरा की हरकतों पर उन्हें दोगली डोगरा बुलाया. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी जिंदगी में काफी ऊपर की सोच रखती हूं. सिवेट एक अच्छा इंसान है. जब उसे मालूम हुआ कि मैं शादीशुदा हूं, तो रिद्धि मुझे बहन बुलाने लगी. रिद्धि डोगरा एक डिप्लोमेटिक इंसान है. मैं तो उसे दोगली डोगरा बुलाना चाहूंगी.'

रिद्धि डोगरा और सिवेट तोमर शो के दौरान काफी करीब आ चुके हैं. शाइनी की दोस्ती सिवेट से भी काफी अच्छी थी. मगर रिद्धि को उनकी दोस्ती उतनी रास नहीं आती थी. यही वजह है कि शाइनी एक्ट्रेस के उनके साथ किए बर्ताव से खफा हैं और उनके खिलाफ ऐसी बातें कह रही हैं. बात करें 'द 50' के फिनाले की, तो 22 मार्च को शो का पहला विजेता हमारे सामने आएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement