'मैं गलत नहीं हूं', हिना खान पर भड़कीं शिल्पा शिंदे, प्रोड्यूसर पर लगाया झूठा हैरेसमेंट आरोप, कहलाई एंटी-वुमन

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हिना खान और अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि लोग उनकी स्थिति को जाने बिना राय बना लेते हैं. उन्होंने कास्टिंग काउच, एंटी-वुमन टैग और इंडस्ट्री की सच्चाई पर भी खुलकर बात की.

Advertisement
शुरू हुआ हिना-शिल्पा की भसड़! (Photo: Instagram @shilpa_shinde_official/realhinakhan) शुरू हुआ हिना-शिल्पा की भसड़! (Photo: Instagram @shilpa_shinde_official/realhinakhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पुराने विवादों और क्रिटीसिज्म को लेकर खुलकर बात की. शिल्पा ने साफ कहा कि उन्हें अपने विचारों पर कोई पछतावा नहीं है और वो आज भी अपनी बात पर कायम हैं.

'हिना खान को कुछ नहीं पता'

जूम को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने हिना खान समेत उन लोगों की आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी, जिन्होंने उनके बयानों पर सवाल उठाए थे. एक्ट्रेस का कहना है कि लोगों को उनकी परिस्थितियों और उस दौर के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, फिर भी वो उनके बारे में राय बना लेते हैं.

Advertisement

शिल्पा ने कहा- किसी को भी मेरी सिचुएशन और उस वक्त के बारे में कुछ नहीं पता. लोग मेरे बारे में ऐसा क्यों कह रहे हैं, मुझे नहीं मालूम. लेकिन मैं गलत नहीं हूं, मैं आज भी यही कह रही हूं. मैं किसी के लिए सॉरी फील नहीं करती. हां, मुझे इस बात का अफसोस है कि मैंने झूठ बोला था. मैं खुद को लेकर गिल्टी महसूस करती हूं, लेकिन अपनी बात पर नहीं.

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों के नाम इस पूरे मामले में जुड़े हैं, उनके परिवारों को भी सच्चाई पता होनी चाहिए क्योंकि इंटरनेट पर लगे आरोपों का असर लंबे समय तक बना रहता है.

'मुझे एंटी-वुमन कहना गलत है'

जब शिल्पा से पूछा गया कि उनके खुलासे से महिलाओं के एक बड़े वर्ग को ठेस पहुंची और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे उन महिलाओं के साथ नाइंसाफी बताया जो वास्तव में उत्पीड़न का शिकार होती हैं, तो उन्होंने इस सोच को खारिज कर दिया.

Advertisement

शिल्पा ने कहा- ये सब बकवास है. जो लोग मुझे आज अपोज कर रहे हैं, उन्हें नहीं पता कि महिलाएं असल में किन हालातों से गुजरती हैं. अगर उन्होंने उस समय मेरी मदद की होती, तो शायद ये स्थिति ही पैदा नहीं होती. उस वक्त लोग मेरे पीछे पड़े थे कि शो छोड़ दो, लेकिन कोई मेरा साथ देने नहीं आया.

कास्टिंग काउच और इंडस्ट्री की सच्चाई पर भी बोलीं

इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने मनोरंजन जगत में मौजूद पावर डायनेमिक्स, कास्टिंग काउच और काम के बदले समझौते जैसी बातों पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि उन्हें एंटी-वुमन कहना गलत है, क्योंकि वो महिलाओं के खिलाफ नहीं हैं.

एक्ट्रेस ने कहा- लोग मुझे एंटी-वुमन कहते हैं, लेकिन मैं एंटी-वुमन नहीं हूं. अगर सब कुछ इतना सही है तो फिर कास्टिंग काउच जैसी चीजें क्यों होती हैं? काम के लिए समझौता करने की बातें क्यों सामने आती हैं? क्यों पैसों के लिए कुछ लोग कुछ भी करने को राजी हो जाते हैं. आपके पास और भी तो ऑप्शन्स हैं. सिर्फ एक पक्ष को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है.

शिल्पा का मानना है कि इंडस्ट्री में होने वाली समस्याओं पर ईमानदारी से चर्चा होनी चाहिए और जवाबदेही सिर्फ एक तरफ नहीं, बल्कि सभी पक्षों की होनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »