फिल्मों में हमने अक्सर देखा है कि एक एक्ट्रेस पर्दे पर अच्छी दिखने के लिए खूब सारी मेहनत करती है. अपने रोल को और अच्छा दिखाने के लिए उन्हें एक फिक्सड डाइट फॉलो करनी पड़ती है. हालांकि ये चीज सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. टीवी की हसीनाओं को भी आजकल यही रास्ता अपनाना पड़ता है ताकि छोटे पर्दे की भी खूबसूरती बनी रहे.
टीवी की कई सारी एक्ट्रेसेस हैं जो अपनी फिटनेस से लोगों को प्रेरित करती रहती हैं. जो एक्ट्रेस एक वक्त बॉडी-शेमिंग का सामना करती थी, आज वो अपनी फिटनेस के झंडे गाड़ रही हैं. आइए, एक-एक करके उनके फिटनेस हैक बारे में जानते हैं.
1. भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह बचपन से ही अपने वजन को लेकर काफी ट्रोल हुआ करती थीं. लाफ्टर चैलेंज और कॉमेडी सर्कस के दौरान उन्हें अपने मोटापे के लिए जोक्स सुनने पड़ते थे. लेकिन हर्ष लिंबाचिया संग शादी के बाद भारती ने अपनी फिटनेस पर ऐसा ध्यान दिया कि हर कोई उन्हें देखता रह गया. सिर्फ कुछ ही महीनों में उन्होंने कई किलो वजन कम किया. भारती ऐसा इसलिए कर पाईं क्योंकि उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लिया. वो कई घंटों तक कुछ नहीं खाती थीं. भारती दिन में पहली बार दोपहर 12 बजे कुछ खाती थीं, जिसके बाद उनकी लास्ट मील शाम 7 बजे होती थी.
2. शहनाज गिल
बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज का भी वजन काफी बढ़ा हुआ था. लेकिन शो से बाहर आने के बाद, उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया. शहनाज ने मात्र छह महीने में 12 किलो वजन घटा लिया था. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी वेट-लॉस जर्नी पर बात की थी. शहनाज ने बताया था कि वो लॉकडाउन के दौरान बिना वर्कआउट किए अपने वजन को घटा चुकी थीं. उन्होंने सिर्फ अपने खाने-पीने पर ध्यान दिया. वो ज्यादा कुछ नहीं खाती थीं, सिर्फ उतना खाती थीं जिससे शरीर चल सके. जैसे अगर उन्हें दो रोटी की भूख होती थी, तो वो सिर्फ एक खाती थीं.
3. निया शर्मा
निया हमेशा से फिट ही नजर आई हैं. लेकिन इस फिटनेस को बरकरार रखने में उन्हें भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. एक्ट्रेस ने बाहर का जंक फूड बंद किया हुआ है. वो शाम के बाद कुछ नहीं खाती हैं. निया अधिकतर घर का सिंपल खाना पसंद करती हैं. लेकिन जब कभी वो किसी पार्टी में जाती हैं, तब वो थोड़ी छूट कर लेती हैं.
4. कश्मीरा शाह
कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह खुद को फिट रखने का एक अनोखा तरीका अपनाती हैं. एक्ट्रेस ने एक बार खुलासा किया था कि वो ऑनलाइन डाइट फूड ऑर्डर करती हैं, मगर एक वक्त के बाद उन्हें वो चीज खराब लगने लगी. फिर उन्होंने खुद ही खाना बनाना शुरू किया. एक्ट्रेस कुछ भी अनहेल्थी खाने से बचने के लिए चेहरे पर मास्क लगा लेती हैं. उनकी इस आदत से कृष्णा अभिषेक को भी फायदा हुआ था.
5. हिना खान
टीवी की अक्षरा यानी हिना खान खुद को फिट रखने के लिए काफी चीजें अपनाती हैं. एक्ट्रेस सुबह उठकर नींबू पानी बनाती हैं और कम कार्ब्स लेकिन हाई-प्रोटीन वाला खाना खाती हैं. वो फल-सब्जी ज्यादा खाती हैं, जिससे उनकी स्किन साफ और चमकदार रहती है.
एरिका भी टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं, जो हमेशा अपनी फिटनेस का ध्यान रखती हैं. इसके लिए वो ग्लूटन फ्री खाना यानी चावल और रोटी नहीं खाती हैं. एक्ट्रेस पिछले काफी समय से इसी डाइट को फॉलो करती आ रही हैं.
7. सुरभि चंदना
टीवी की बहू सुरभि चंदना भी फिट रहने के लिए एक हेल्थी डाइट फॉलो करती हैं. वो सब्जी और नॉन-वेज खाया करती थीं. एक्ट्रेस ने बताया था कि वो कभी-कभी चीट मील जैसे पाव भाजी या पिज्जा खाती हैं. मगर ज्यादातर एक हेल्थी रूटीन फॉलो करती हैं. सुरभि खुद को एक्टिव रखने के लिए जिम जाती हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क