एकता कपूर लॉकअप सीजन 2 लेकर आ रही हैं. शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख हैं. सोमवार को लॉकअप 2 लॉन्च इवेंट रखा गया. इवेंट में शो में हिस्सा लेने वाले तीन कंटेस्टेंट्स रिवील किए गए. इस दौरान शो के होस्ट से भी सवाल-जवाब किए गए. एक पत्रकार ने रितेश देशमुख से संजय दत्त और सलमान खान को लेकर अजीब सवाल किया. सवाल सुनते ही एक्टर का गुस्सा फूट पड़ा. जानते हैं कि रितेश ने पत्रकार को क्या जवाब दिया.
रितेश देशमुख का फूटा गुस्सा
लॉकअप 2 इवेंट में एक पत्रकार ने रितेश देशमुख से कहा कि संजय दत्त और सलमान खान आपके अच्छे दोस्त हैं. दोनों को ही लॉकअप का अनुभव है. क्या आप उन्हें लॉकअप में लाएंगे और अगर सजा देनी हुई, तो क्या सजा देंगे.
रितेश ने गुस्से में कहा कि सबसे पहले मुझे नहीं लगता कि मुझे आपके सवाल का जवाब देकर मैं उसे तव्वजो देना चाहूंगा. पत्रकार ने कहा कि बहुत सिंपल सवाल है कि आप लॉकअप में उन्हें लाएंगे. रितेश ने गुस्से में कहा कि मैं नहीं लाऊंगा. क्योंकि मेरा काम सिर्फ होस्ट करना है. मेरा रोल सिर्फ कंटेस्टेंट से बातचीत करने तक सीमित है. रियलिटी सीरीज में कौन आएगा और कौन नहीं, इसका फैसला मैं नहीं कर सकता.
संजय दत्त और सलमान पर किया गया सवाल रितेश का पारा हाई कर गया. किसी तरह उन्होंने अपना गुस्सा कंट्रोल किया. पर उनके चेहरे के हावभाव देखकर साफ पता चल रहा था कि वो अपने दोस्तों के खिलाफ कुछ नहीं सुन सकते.
शो की बात करें, तो अभी तक लॉकअप: सच या सजा के केवल तीन कंटेस्टेंट कन्फर्म हुए हैं, राम कपूर, शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना, जबकि कई और प्रतिभागियों के नाम अभी घोषित होने बाकी हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क