'चिल्लाकर बोल सकती हूं, शोहरत पाने के ल‍िए नहीं शुभमन गिल की जरूरत' बोलीं एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित

टेलीविजन एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ अफेयर की खबरों को पूरी तरह से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि उनका नाम और करियर उनकी मेहनत का परिणाम है और उन्हें किसी की जरूरत नहीं है.

Advertisement
भड़कीं रिद्धिमा पंडित (PHOTO: Instagram @ridhimapandit/shubmangill) भड़कीं रिद्धिमा पंडित (PHOTO: Instagram @ridhimapandit/shubmangill)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

क्रिकेट और बॉलीवुड का गहरा नाता है. आए दिन किसी ना किसी एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर से जोड़ा जाता है. कई बार एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स के डेटिंग खबरें सच होती हैं. कई बार ये सिर्फ अफवाह होती है. कुछ महीने पहले रिद्धिमा पंडित और शुभमन गिल को लेकर भी खबर आई थी. दोनों के अफेयर के चर्चे जोरो पर थे. एक्ट्रेस पर आरोप लगा कि वो लाइमलाइट के लिए शुभमन गिल के नाम का इस्तेमाल कर रही हैं. अब रिद्धिमा ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. 

Advertisement

अफेयर पर बोलीं रिद्धिमा 
हाल ही में टेलीविजन एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित को द 50 रियलिटी शो में देखा गया. शो में वो बेबाक होकर अपना गेम खेलती दिखीं. एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. अब उनसे उनके और शुभमन गिल के अफेयर की खबरों के बारे में पूछा गया. एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्होंने फेम और पैसों के लिए क्रिकेटर का नाम यूज किया? गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेरा नाम रिद्धिमा पंडित है. मैं जहां हूं, वहां पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है. 

वो कहती हैं कि मुझे किसी की जरूरत नहीं है. मैं इस बात को चिल्ला-चिल्ला कर बोल सकती हूं. क्योंकि ऐसा कहने के लिए भी आपको हिम्मत चाहिए होती है. जब भी कोई एक्ट्रेस और क्रिकेटर साथ आते हैं, तो वो चीज भारतीय जनता को एक्साइट करती है. कुछ लोग हैं जिन्हें ऐसा लगता है कि मुझे इस तरह की चीजें पसंद हैं. कई लोगों ने मुझसे ये भी कहा कि तुम इस अटेंशन को एंजॉय क्यों नहीं करतीं. मैंने उनसे यही कहा कि मुझे इस तरह की अटेंशन नहीं चाहिए. 

Advertisement

रिद्धिमा इससे पहले भी ये चीज साफ कर चुकी हैं कि उनका और शुभमन गिल का कोई रिश्ता नहीं है. दोनों की डेटिंग की खबरें झूठी हैं.

ऋतिक के भाई संग रहा रिश्ता 
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक समय था जब रिद्धिमा पंडित ऋतिक रोशन के कजिन ईशान के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया. लेकिन 10 साल बाद इनके रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई और दोनों ने हमेशा के लिए अलग होने का फैसला किया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement