टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. टीवी पर उन्होंने उतरन और दिल से दिल तक जैसे यादगार शोज किए हैं. चार साल बाद रश्मि टेलीविजन पर वापसी करने जा रही हैं. इस बार सास-बहू शो में उनका अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है.
टीवी पर रश्मि का कमबैक
बिग बॉस 13 से रश्मि के करियर को एक नई उड़ान मिली. इसके बाद उन्होंने कुछ रियलिटी शोज किए. कुछ शोज में बतौर गेस्ट दिखीं. नागिन 6 के कुछ एपिसोड में रश्मि को देखकर अच्छा लगा, लेकिन ये उनके फैन्स के लिए पेट भरने वाला रोल नहीं था. 4 साल के लंबे इंतजार के बाद रश्मि ने फैन्स को सरप्राइज दिया है.
रश्मि देसाई स्टार प्लस के सयोनी सीरियल से दमदार वापसी कर रही हैं. सयोनी एक मां और बेटी की भावनात्मक कहानी है, जिसमें प्यार, जुदाई, त्याग, उम्मीद और किस्मत के सफर को दिखाया जाएगा. स्टार प्लस की ओर से सीरियल की पहली झलक शेयर की गई है, जिसमें वो बिल्कुल अलग अंदाज में दिखती हैं. रश्मि को देखकर लग रहा है कि सीरियल में उनका किरदार सरप्राइज करने वाला है.
क्या जीतेंगी दिल?
नागिन 6 के बाद रश्मि टीवी शोज से दूरी बनाए हुए हैं. सीरियल में उनकी गेस्ट अपीयरेंस तो थी, लेकिन उन्होंने लीड रोल नहीं निभाया. सयोनी में वो लीड रोल में नजर आने वाली हैं, जिससे फैन्स को काफी उम्मीदें हैं. 2022 में वो आखिरी बार नागिन 6 में दिखी थीं. हाल ही में उन्हें राजीव खंडेलवाल के शो तुम हो ना में देखा गया था.
तुम हो ना पर रश्मि ने अपनी जिंदगी के डार्क फेज पर बात की थी. रश्मि देसाई की निजी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक वक्त पर उनके पास घर, पैसा या काम कुछ नहीं था. वो सड़क पर गाड़ी के अंदर दिन काट रही थीं. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. रश्मि ने अपना करियर फिर शुरू किया और टीवी क्वीन बन गईं.
40 साल की रश्मि तलाक के बाद सिंगल लाइफ जी रही हैं. वहीं उनके एक्स हसबैंड नंदिश संधू जल्द ही दूसरी शादी करने वाले हैं. शादी के बाद रश्मि एक मिसकैरेज का दर्द भी झेल चुकी हैं. तमाम दर्द झेलने वाली रश्मि जब भी टीवी पर आईं, नया धमाका किया. फैन्स को उनके नए शो का इंतजार है. शो कब से ऑन एयर होगा. इसकी डेट अब तक रिवील नहीं की गई है.
आकांक्षा तिवारी