BB: राखी सावंत के पति को पसंद शमिता शेट्टी, गुलाब देकर बयां किया दिल का हाल

राखी सावंत के प्यार में पड़े रितेश के बारे में एक बात कोई नहीं जानता होगा जो अब मालूम पड़ी है. वो ये कि रितेश को शमिता शेट्टी पसंद है. जब ये बात होस्ट सलमान खान को पता चली तो उन्होंने रितेश को शमिता के लिए अपनी फीलिंग्स की इजहार करने का मौका दिया.

Advertisement
शमिता शेट्टी-रितेश शमिता शेट्टी-रितेश

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST
  • राखी सावंत के पति को शमिता पसंद
  • इंग्लिश में बताई अपनी फीलिंग्स
  • देखने लायक थे राखी के एक्सप्रेशन

बिग बॉस में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए ड्रामा क्वीन राखी सावंत लौट आई हैं. इस बार राखी की ये जर्नी और भी खास इसलिए है क्योंकि उनके पति रितेश ने भी बीबी हाउस में एंट्री मारी है. राखी सावंत के पति रितेश भी कम एंटरटेनिंग नहीं हैं. वे घर में महफिल लूटते नजर आ रहे हैं. वीकेंड का वार में भी रितेश फैंस और घरवालों को एंटरटेन करते दिखेंगे.

Advertisement

राखी सावंत के पति को पसंद हैं शमिता शेट्टी
राखी सावंत के प्यार में पड़े रितेश के बारे में एक बात कोई नहीं जानता होगा जो अब मालूम पड़ी है. वो ये कि रितेश को शमिता शेट्टी पसंद है. जब ये बात होस्ट सलमान खान को पता चली तो उन्होंने रितेश को शमिता के लिए अपनी फीलिंग्स की इजहार करने का मौका दिया. वीकेंड का वार में रितेश ने जिस अंदाज में शमिता को अपने दिल की बात बताई, उसने लोगों का दिल जीत लिया है. प्रोमो वीडियो में सलमान खान रितेश से कहते हैं- इन्होंने हमें बताया था कि उन्हें शमिता बहुत पसंद है.


 

ये सुन शमिता शेट्टी शॉक्ड हो जाती हैं. फिर रितेश गुलाब का फूल लेकर शमिता शेट्टी के पास जाते हैं और इंग्लिश में शमिता से अपने दिल की बात कहते हैं. इस दौरान राखी के चेहरे का एक्सप्रेशन देखने लायक था. शमिता के लिए रितेश के इस प्यार भरे इजहार के बाद सलमान खान कहते हैं ये बिग ब्रदर नहीं बिग बॉस है.

Advertisement


 

वीकेंड का वार में ढेर सारी मस्ती और एंटरटेनमेंट होने वाला है. होस्ट सलमान खान ने सभी घरवालों की क्लास ली है. सलमान ने करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश को फटकार लगाई. सलमान खान के मुताबिक सभी कंटेस्टेंट्स फ्लॉप चल रहे हैं इसलिए वो किसी को भी विनर नहीं देखते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement