शादी के बाद पत्नी ने छोड़ा इंटीमेट होना? राहुल वैद्य ने TV पर पीटा ढिंढोरा, शर्मिंदा हुई एक्ट्रेस

सिंगर राहुल वैद्य ने पत्नी दिशा परमार को लेकर एक विवादित इशारा किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और कई लोगों ने उनकी इस हरकत को अनुचित बताया.

Advertisement
Rahul Vaidya, Disha Parmar (Photo: Instagram @rahulvaidyarkv) Rahul Vaidya, Disha Parmar (Photo: Instagram @rahulvaidyarkv)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में इन दिनों सिंगर राहुल वैद्य चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना या रियलिटी शो नहीं, बल्कि पत्नी दिशा परमार को लेकर किया गया एक इशारा है. राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कुछ लोगों ने उनके इस अंदाज को 'चीप' बताया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि आखिर पत्नी से जुड़ी इतनी निजी बातों को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर लाने की क्या जरूरत थी.

Advertisement

पत्नी को लेकर राहुल ने क्या कहा?
इस शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं. शो में सेलिब्रिटी कपल्स अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े मजेदार सवालों और चैलेंज का सामना करते हैं. शो के पहले एपिसोड में पति पत्नी के बीच कंपैटिबिलिटी का टेस्ट हो रहा था. एक सेगमेंट में राहुल से पूछा गया कि दिशा शादी से पहले कौन-सी पांच चीजें करती थीं, जो अब नहीं करती हैं? सवाल सुनकर राहुल कुछ ज्यादा ही फ्लो में बह गए.

उन्होंने इशारों में इसका जवाब दिया. सिंगर ने हिंट देते हुए फिजीकल इंटीमेसी की तरफ इशारा किया. राहुल का ऐसा जेस्चर देखकर वहां पर मौजूद सभी सेलेब्स हैरान हो गए. खुद उनकी पत्नी दिशा शॉक्ड हो गईं. वो अपना सिर पकड़ लेती हैं.

राहुल के मजे लेते हुए टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने सवाल किया- तो तुम्हारे बच्चे कैसे हुए? राहुल की ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. नेशनल टीवी पर पत्नी को लेकर ऐसी बात कहने पर राहुल को ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स का कहना है राहुल ने अपनी हरकतों से पत्नी को शर्मिंदा कर दिया है. कई यूजर्स का मानना है कि पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ी निजी बातें कैमरे के सामने इस तरह शेयर करना ठीक नहीं है. कुछ लोगों ने राहुल को उनकी पत्नी का सम्मान करने की सलाह भी दी.

Advertisement

शो में दिशा भी राहुल की ऐसी बातों से इरिटेट हो जाती हैं. वो उन्हें चुप रहने की हिदायत देती हैं. दिशा ने राहुल से कहा- तुम्हारी चुप रहने में ही भलाई है. पब्लिस से मिल रही ट्रोलिंग पर दिशा और राहुल में से अभी तक किसी ने रिएक्ट नहीं किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »