'पीक गुड़गांव कंटेंट' को लेकर घिरे स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे, उर्फी जावेद ने कहा- घिनौना

एक वायरल स्टैंड-अप क्लिप में कॉमेडियन प्रणित मोरे को ऑडियंस में से किसी एक व्यक्ति द्वारा बताई गई डेट की एक अश्लील घटना पर हंसते हुए दिखाया गया है. इस पर उर्फी जावेद ने निशाना साधा है.

Advertisement
प्रणित मोरे की हुई आलोचना (Photo: Screengrab) प्रणित मोरे की हुई आलोचना (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

'बिग बॉस 19' के पूर्व कंटेस्टेंट और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इस समय एक विवाद में फंस गए हैं. रविवार को सोशल मीडिया पर उनके एक लाइव शो का 'क्राउड वर्क' वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है. वायरल क्लिप में प्रणित दर्शकों के बीच बैठे एक शख्स के बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील डेटिंग एक्सपीरियंस पर हंसते और उसका मजाक बनाते नजर आ रहे हैं.  इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है.

Advertisement

मशहूर कंटेंट क्रिएटर उर्फी जावेद ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए प्रणित की इस हरकत को बेहद 'घिनौना' करार दिया है. हालांकि, चौतरफा घिरने के बाद प्रणित ने अपने अकाउंट से यह वीडियो डिलीट कर दिया है, लेकिन मामले पर उनकी खामोशी ने यूजर्स को और ज्यादा नाराज कर दिया है और लोग लगातार उनसे माफी की मांग कर रहे हैं.

क्या था उस वायरल वीडियो में?
विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब प्रणित मोरे के शो के दौरान दर्शकों में से एक लड़के ने अपनी डेट का किस्सा सुनाना शुरू किया. उस लड़के ने बताया कि वह एक लड़की के साथ मार्केट गया था, जहां लड़की के पूछने पर उसने उसे 360-370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई. लड़के ने आगे मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए कहा कि जब लड़की ने उससे घर छोड़ने के लिए कहा, तो उसने लड़की से कहा कि उसने बिरयानी पर 370 रुपये खर्च किए हैं और वह इस पैसे को लड़की से 'वसूल' करके रहेगा.

Advertisement

एक महिला के प्रति ऐसी घटिया और शिकारी सोच पर आपत्ति जताने के बजाय कॉमेडियन प्रणित मोरे इस बात पर ठहाके मारकर हंसने लगे और टिप्पणी करते हुए कहा, 'यह तो पीक गुड़गांव कंटेंट है.' प्रणित का यही रिएक्शन अब उनकी मुसीबत बन चुका है.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
जैसे ही यह क्लिप इंटरनेट पर फैली, लोगों ने प्रणित मोरे को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. एक इंस्टाग्राम यूजर ने प्रणित की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए लिखा, 'यह 'पीक गुड़गांव कंटेंट' नहीं है, यह तो 'पीक रेपिस्ट कंटेंट' है.' वहीं  एक यूजर ने लिखा कि प्रणित ने बिग बॉस के घर में खुद को एक 'सभ्य और जेंटलमैन' के रूप में पेश करके जनता को बेवकूफ बनाया था. यूजर ने आगे कहा, 'इस दिखावे के पीछे वह बस एक और घटिया इंसान है जो रेप से जुड़े जोक्स को नॉर्मल मानता है और महिलाओं को कीमत लगी हुई चीज समझता है.'

प्रणित मोरे ने हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के जरिए टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था. शो के दौरान वह दर्शकों के चहेते बने और सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक बनकर उभरते हुए तीसरे स्थान (सेकंड रनर-अप) पर रहे थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »