'सुअर की तरह पेट निकाले...' आसिम रियाज ने किया पर्सनल अटैक! पारस छाबड़ा ने दिलाई हनुमान की गदा की याद

पारस छाबड़ा ने आसिम रियाज के बॉडीशेमिंग और पर्सनल अटैक करने वाले तंज का जवाब दिया है. बिना नाम लिए पारस ने प्रोटीन और जिम की सलाह पर हनुमान की गदा से वार किया है.

Advertisement
पारस ने बिना नाम लिए आसिम को जवाब दिया (Photo: Screengrabs) पारस ने बिना नाम लिए आसिम को जवाब दिया (Photo: Screengrabs)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

आसिम रियाज और पारस छाबड़ा के बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस दोनों के बीच चल रही जुबानी जंग से जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल, कुछ दिन पहले पारस के पॉडकास्ट में आसिम की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने अपने रिश्ते और धर्म से जुड़े मुद्दों पर बात की थी. 

इसके बाद आसिम ने एक लंबा नोट लिखकर कई बातों पर सफाई दी और पारस के पॉडकास्ट में उनकी शक्ल-सूरत को लेकर कही गई बातों पर भी निशाना साधा. अब पारस ने सीधे आसिम का नाम लिए बिना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस आसिम को दिया गया जवाब मान रहे हैं.

Advertisement

आसिम ने पर्सनल अटैक करते हुए लिखा था कि- माइक के पीछे बैठे उस शख्स के लिए भी कुछ कहना है, जो वहां बैठकर सुअर की तरह अपना पेट बाहर निकाले हुए ऐसे गॉसिप करता है जैसे यही उसका काम हो. भाई, बुरा मत मानना, दूसरों की जिंदगी पर चर्चा करने में थोड़ा कम वक्त लगाओ और जिम में थोड़ा ज्यादा वक्त बिताओ.

पारस ने बिना नाम लिए दिया जवाब

पारस छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक डेमन यानी दानव जैसा कैरेक्टर नजर आता है, जो हनुमान भगवान जैसे दिखने वाले एनिमेटेड कैरेक्टर के सामने अपना शरीर दिखाते हुए उसे अपनी बॉडी और फिटनेस का जलवा दिखाने की कोशिश करता है.

वीडियो में भगवान वाला कैरेक्टर उसे देखकर कहता है- आहा, आहा, जिम कर आया, दिखे? इसलिए पहलवान बन रहा है. इसके बाद एनिमेटेड कैरेक्टर अपना हथियार गदा दिखाते हुए कहता है- ये रहा, प्रोटीन खाएगा?

Advertisement

पारस ने वीडियो के साथ आसिम का नाम नहीं लिया. लेकिन कैप्शन में लिखा- पब्लिक डिमांड पर इसे तो पोस्ट करना ही था. वीडियो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे आसिम रियाज की तरफ इशारा मानना शुरू कर दिया. खासकर इसलिए क्योंकि आसिम ने अपने हालिया लंबे नोट में पारस की शक्ल और फिटनेस को लेकर टिप्पणी की थी.

आसिम ने पारस के पॉडकास्ट पर क्या कहा था?

पूरा मामला पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट से शुरू हुआ. इस बातचीत में हिमांशी खुराना ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर कई बातें शेयर की थीं. उन्होंने आसिम का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों को उनके और आसिम के रिश्ते से जोड़कर देखा गया.

हिमांशी ने धर्म और रिश्ते के बीच आए मतभेदों के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह इसे सीधे-सीधे ‘कन्वर्जन’ नहीं कहेंगी. उनके मुताबिक, उनका पार्टनर उन्हें अपने धर्म की अच्छी बातें बताता था और चाहता था कि वह उन्हें समझकर स्वीकार करें. लेकिन हिमांशी इसके लिए तैयार नहीं थीं.

उन्होंने कहा था- धर्म परिवर्तन नहीं बोलूंगी, पर वो अपने धर्म की अच्छी बातें बता रहे थे, सब बता रहे थे. अच्छी बात है. वो चाहते थे कि मैं अच्छा समझकर एक्सेप्ट करूं लेकिन मुझे मंजूर नहीं था. एक पल ऐसा आया जब लगा कि मुझे दफनाया जाएगा या जलाया जाएगा.

Advertisement

‘मुझे लगा मैं अपने भगवान को धोखा दे रही हूं’

हिमांशी ने यह भी बताया कि इस पूरी स्थिति का उनके अपने विश्वास पर गहरा असर पड़ा था. उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था जैसे वह अपने भगवान को धोखा दे रही हैं. हिमांशी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. लोगों ने अनुमान लगाया कि क्या उनके और आसिम के रिश्ते के दौरान उनसे धर्म बदलने को कहा गया था. हालांकि, हिमांशी ने अपनी बातचीत में आसिम का नाम सीधे नहीं लिया था. 

पॉडकास्ट सामने आने के कुछ दिन बाद आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने हिमांशी की बातों से जुड़े आरोपों को खारिज किया और धर्म बदलने की बात को लेकर अपनी तरफ से सफाई दी.

आसिम ने इस पूरे मामले को लेकर पारस छाबड़ा पर भी निशाना साधा. उन्होंने पारस की शक्ल-सूरत और फिटनेस को लेकर भी टिप्पणी की थी. यही वजह है कि अब पारस के इस नए वीडियो को फैंस आसिम के उसी बयान का पलटवार मान रहे हैं.

यानी एक तरफ हिमांशी के बयान के बाद आसिम ने अपना पक्ष रखा, तो दूसरी तरफ अब पारस के इस वीडियो ने एक बार फिर दोनों के बीच चल रही तकरार को हवा दे दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »