पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला टेलीविजन के लोकप्रिय कपल थे. दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था. 2025 में शेफाली और पराग की जोड़ी टूट गई. 42 की उम्र में कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया. पत्नी के निधन के बाद पराग टूट चुके हैं. वो आज भी शेफाली की यादों में जी रहे हैं. आलम ये है कि अब वो श्मशान घाट पहुंचे गए, जहां उन्होंने आत्माओं को महसूस किया.
श्मशान घाट पहुंचे पराग
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग अपना ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर बिताते हैं. उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है. व्लॉग में पराग अपनी लाइफ के अनुभव, ट्रैवल जर्नी और बहुत सारी चीजें शेयर करते रहते हैं. हाल ही में वो मोदीनगर के श्मशान घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मरे हुए लोगों की आत्माओं को महसूस किया.
श्मशान घाट में पराग ने अदृश्य शक्तियों से बात की और उनकी मौजदूगी भी महसूस की. पराग ने शमशान घाट आत्माओं की हलचल फील की. कैमरे पर वहां का दृश्य दिखाते हुए उन्होंने कहा कि मुझे एनर्जी महसूस होना शुरू हो गई है. यहां के श्मशान घाट में बहुत शांति है. यहां बहुत ज्यादा सुकून मिलता है.
इसके बाद उन्हें श्मशान घाट में अजीब सी एक्टिविटी दिखाई देती है. अजीब सी आवाजें भी सुनाई दीं. उन्होंने आत्माओं से बात करते हुए कहा कि मैं यहां आप लोगों को परेशान करने नहीं आया हूं. आप लोग जहां हैं खुश रहें और शांति से रहें.
श्मशान घाट में भगवान कृष्ण और अर्जुन की पेटिंग भी लगी दिखाई दी. पेटिंग पर श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश लिखा था. पराग कहते हैं कि नारायण हमारे साथ हैं. हरी हमारे साथ हैं. परी (शेफाली) हमारे साथ है, तो डर किस बात का भाई.
फैन्स ने किया रिएक्ट
पराग के वीडियो पर फैन ने रिएक्ट करते हुए कहा कि श्मशान घाट क्यों जाना है, किसी मंदिर जाइए. दूसरे ने कहा कि मैं आपकी भावना को समझ सकता हूं. अन्य ने कहा कि ये बहुत डरावना है. कुछ लोगों ने कहा कि प्लीज धार्मिक वीडियो बनाइए. ऐसे डरावने नहीं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क