शादी के 15 साल बाद भी मां नहीं बनी एक्ट्रेस, मिले ताने, बोली- बेघर बच्चे को घर दूंगी

टेलीविजन अभिनेत्री पल्लवी पुरोहित ने मदरहुड को ना कहने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि वो मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से इसके लिए तैयार नहीं हैं.

Advertisement
पल्लवी ने मदरहुड को कहा नो (Photo: Instagram @pallavitheactor) पल्लवी ने मदरहुड को कहा नो (Photo: Instagram @pallavitheactor)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

टेलीविजन की दुनिया में कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने मदरहुड को ना कहा है. ये सभी एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से मां नहीं बनना चाहती हैं. 'दो दुनिया एक दिल' एक्ट्रेस पल्ली पुरोहित ने भी मां ना बनने का फैसला किया है. आइए जानते हैं कि शोहरत और दौलत होने के बावजूद वो मां क्यों नहीं बनना चाहती हैं. 

बिजनेसमैन से हुई शादी 
2010 में पल्लवी पुरोहित ने बिजनेसमैन प्रशांत पुरोहित संग शादी करके घर बसाया था. शादी के बाद भी पल्लवी ने अपनी एक्टिंग जारी रखी. उन्होंने छोटे पर्दे पर कई एक्ट्रेसेस की मां का रोल निभाया है. पर असल जिंदगी में उन्होंने अब तक मां के एहसास को महसूस नहीं किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में उन्होंने कहा कि मैंने बच्चा ना करने का फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है. मुझे लगता है कि मदरहुड किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज है. पर तब जब वो मेंटली, फिजिकली और इमोशनली इसके लिए तैयार हो. 

Advertisement

वो कहती हैं कि मुझे नहीं लगता है कि सोसायटी के प्रेशर में आकर किसी को बच्चा करना चाहिए. हो सकता है कि मैं भविष्य में कोई बच्चा गोद लूं. ऐसे बच्चे को घर दूं, जिसके मां-बाप नहीं हैं. एक बच्चे को दुनिया में लाने के बजाए मैं किसी बेघर-बेसहारा बच्चे को घर देना पसंद करूंगा. दुनिया में ऐसे लाखों बच्चे हैं, जिन्हें घर और प्यार की जरुरत है. क्यों ना उन्हें घर दिया जाए. 

पल्लवी कहती हैं कि मुझे अपने फैसले पर पछतावा नहीं है. मैं खुशनसीब हूं, जो मुझे इतनी सपोर्टिव फैमिली मिली है. उन्होंने मुझे कभी किसी फैसले के लिए जज नहीं किया.

लोग मारते हैं ताने 
पल्लवी ने कहा कि मां ना बनने के लिए मुझे कई लोग ताने मारते हैं, लेकिन मैंने कभी तानों की वजह से अपनी जिंदगी की शांति भंग नहीं होने दी. मैं और मेरे हसबैंड दोनों को अपने फैसले पर गर्व है. मेरे भतीजे हैं, भांजे-भांजी हैं और पड़ोसी के बच्चे हैं, जिन्हें मैं बहुत प्यार करती हूं. इनकी मम्मियां जब भी पॉर्लर या शॉपिंग पर जाती हैं, तो बच्चों को मेरे पास छोड़ जाती हैं. क्योंकि उन्हें पता है कि मैं उनका अच्छे से ख्याल रखूंगी. मैं सभी मांओं की कद्र करती हूं. वो काफी धैर्य के साथ सारी जिम्मेदारी निभाती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »