'तारक मेहता' एक्ट्रेस को भेजे वल्गर मैसेज, एक्पोज हुआ एक्टर, मचा बवाल

टेलीविजन और ओटीटी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने एक्टर करण जोशी पर इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. करण ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था.

Advertisement
एक्ट्रेस के साथ गंदी बात (Photo: Instagram @nehal_nv8) एक्ट्रेस के साथ गंदी बात (Photo: Instagram @nehal_nv8)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

टेलीविजन और ओटीटी की बोल्ड एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने एक्टर करण जोशी पर बड़ा आरोप लगाया है. नेहल का कहना है कि करण ने इंस्टाग्राम पर उन्हें अश्लील मैसेज भेजे. करण ने नेहल के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था.  इसके बाद नेहल ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो पोस्ट किया और करण से कहा कि अगर वाकई उनका अकाउंट हैक हुआ था, तो सबूत दिखाएं. 

Advertisement

नेहल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, असल सच क्या था, सबूत के साथ. अब आप तय करो कौन सही था और कौन गलत. क्या वाकई हैक हुआ था, या बस खुद को बचाने के लिए ड्रामा था?

करण को किया एक्सपोज 
वीडियो में नेहल ने करण के साथ अपने सारे चैट्स दिखाए. उन्होंने कहा कि उनके इंस्टाग्राम चैट में डिसअपियरिंग मेसेजेस नहीं थे. साथ ही उन्होंने 27 जनवरी 2026 को करण के एक दोस्त के साथ हुई चैट भी दिखाई. नेहल ने करण के हैक होने के दावे को खारिज किया और उनसे सबूत मांगें. नेहल ने स्क्रीनशॉट्स दिखाते हुए बताया कि करण ने सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि दूसरों को भी ऐसे गंदे मैसेज भेजे हैं. 

ये विवाद तब शुरू हुआ जब नेहल ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया कि करण ने 2026 की शुरुआत में उन्हें अश्लील मैसेज भेजे. नेहल ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो और स्क्रीनशॉट्स शेयर किए और कहा कि करण पहले इन चैट्स का ठीकरा किसी दोस्त पर फोड़ रहे थे और बाद में कह रहे थे कि उनका इंस्टाग्राम हैक हो गया था. नेहल ने ये भी आरोप लगाया कि करण ने एक प्रोड्यूसर, एक डायरेक्टर और कुछ दोस्तों से उन पर दबाव डालवाया कि वो पोस्ट डिलीट कर दें और चुप रहें.

Advertisement

इसके जवाब में करण ने सभी आरोपों से इंकार किया और कहा कि प्रमोशनल फेज के दौरान उनका अकाउंट हैक हो गया था. एक्टर ने बताया कि ये मामला पहले ही एक ग्रुप कॉल में निजी तौर पर सुलझा लिया गया था और इस विवाद ने उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया है. खबरों के मुताबिक अब तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

नेहल वडोलिया एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो हिंदी और गुजराती इंडस्ट्री में काम करती हैं. उन्होंने गंदी बात 3, जूली, रसीली पड़ोसन जैसे शोज से पहचान बनाई. उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नेहा का किरदार निभाया था, जो बाबिता की दोस्त बनी थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement