करोड़पति यूट्यूबर को छोड़ सिंगर दानिश की दुल्हन बनीं नतालिया? वीडियो देख हैरान फैंस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. जिसमें दावा किया जा रहा है कि नतालिया ने एक मशहूर मुस्लिम सिंगर से शादी कर ली है.

Advertisement
नतालिया जानोस्ज़ेक ने की शादी (Photo: x/@BloomingLove056) नतालिया जानोस्ज़ेक ने की शादी (Photo: x/@BloomingLove056)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

सलमान खान के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और रियलिटी शो बिग बॉस से नतालिया जानोसजेक ने देशभर में पहचान बनाई है. हालांकि इस शो को खत्म हुए तीन महीने हो चुके हैं लेकिन फिर भी, कंटेस्टेंट्स काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस बीच नतालिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतालिया ने सिंगर दानिश अल्फाज से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है.  इस पोलिश एक्ट्रेस और दानिश अल्फाज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 
 
क्या नतालिया जानोसेक ने की शादी?
फिलहाल बिग बॉस 19 फेम नतालिया और भारतीय सिंगर दानिश अल्फाज का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस क्लिप में नतालिया अपनी खुशी जाहिर करती हुई और गर्व से दानिश को अपना पति कहकर बुलाती हुई नजर आ रही हैं. नतालिया ने सफेद रंग की लेस वाली वेडिंग ड्रेस पहनी हुई थी और सिर पर घूंघट डाला हुआ था, वहीं दानिश ने सफेद रंग का पिनस्ट्राइप सूट पहना हुआ था. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने इस जोड़े को बधाई दी, जिस पर उन्होंने 'थैंक यू' कहकर जवाब दिया. 

Advertisement

दरअसल दानिश की बहन ने भी उनकी कथित गुपचुप शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, लेकिन बाद में उन्हें तुरंत डिलीट कर दिया. हालांकि नतालिया और दानिश दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

कौन हैं दानिश अल्फाज़?
दानिश अल्फाज मुंबई के रहने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के अलावा दानिश एक सिंगर, सॉन्ग राइटर, कंपोजर और एक्टर भी हैं. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के खतौली के रहने वाले हैं. उन्होंने 'कोई शहरी बाबू 2.0', 'तोहफा', 'जीने की तमन्ना', 'मुबारक हो', 'कातिलाना', 'मैं तेरे इश्क में 2.0' और ऐसे ही कई फेमस गाने गाए और कंपोज किए हैं.

मृदुल तिवारी के साथ जमी जोड़ी
वहीं बिग बॉस 19 में करोड़पति यूट्यूबर मृदुल तिवारी और नतालिया की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था. ये ही वजह थी कि अटकलों का दौर शुरू हो गया कि क्या दोनों के बीच कुछ और चल रहा है. इसके अलावा जब मृदुल ने टीवी पर माना कि वह नतालिया पसंद करते हैं, तो एक्ट्रेस ने प्यार से शुक्रिया जान कहकर जवाब दिया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »