TV Serial Spoilers: ड्रैगन का खात्मा करेंगी 3 नागिन, अनुपमा को दामाद से मिलेगा धोखा

इस हफ्ते टीवी सीरियल्स में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. नागिन में तीन नागिन मिलकर ड्रैगन का खात्मा करेंगी. अनुपमा को उसके दामाद से धोखा मिलेगा, जिससे उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा.

Advertisement
खत्म होगा नागिन 7 खत्म होगा नागिन 7

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

टेलीविजन सीरियल की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है. इस हफ्ते भी लोकप्रिय शोज की कहानी नया मोड़ लेने वाली हैं. नागिन, ड्रैगन का खात्मा करने के लिए तैयार है. अनुपमा को उसके दामाद से धोखा मिलने वाला है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी, करण, रियांश और नंदिनी के जीवन में लगातार धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं. तुम से तुम तक में मानसी, अनु की बेइज्जती करेगी, लेकिन आर्य उसका साथ देगा और मानसी को बताएगा कि उसकी औकात अनु से नीचे है. 

Advertisement

नागिन का आखिरी वार 
नागिन अनंता और ड्रैगन राधिका के बीच छिड़े संग्राम ने पूरे नागलोक पर हंगामा मचा रखा है. 6-7 जून कयामत की रात होगी. ड्रैगन का खात्मा करने के लिए तीन नागिन एकसाथ आएंगी और इंतकाम लेंगी. अनीता हसनंदानी, तेजस्वी प्रकाश और प्रियंका चाहर चौधरी मिलकर ड्रैगन पर आखिर वार करेंगी.

दामाद से मिलेगा धोखा
अनुपमा जब किसी तरह दिग्विजय को मना कर उसके कैफे को एक नई उड़ान देने की कोशिश करेगी, लेकिन प्रेम उसकी सक्सेस में रुकावट बनेगा. वो धोखे से न सिर्फ अनुपमा का दिल तोड़ेगा, बल्कि दिग्विजय के भी होश उड़ा देगा. 

मानषी को जवाब देगा आर्य
तुम से तुम तक में अनु और आर्य की शादी के बाद से ही हाई-वोल्टेज ड्रामा और धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. वर्धन परिवार में अनु की बेइज्जती करने वाली मानसी को आर्य मुंहतोड़ जवाब देगा और उसे उसकी औकात याद दिलाएगा.

Advertisement

अधूरी रहेगी अभिरा-अरमान की मोहब्बत
ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है. अभिरा और अरमान की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है. कोर्ट मैरिज से पहले अरमान सड़क पर चक्कर खाकर गिर जाता है. अब देखना होगा कि जब अभिरा को अरमान की बीमारी में पता चलता है, तो वो क्या करती है. ये भी कहा जा रहा है कि शो में बड़ा लीप आने वाला है. 

रियो लेगा पिता की मौत बदला
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में रियांश की एंट्री हो चुकी है. रियांश की एंट्री के साथ शांतिनिकेतन की शांति भंग हो चुकी है. अब रियांश विरानी परिवार से अपने पिता की मौत का बदला लेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »