मौनी रॉय शोबिज की दुनिया का बड़ा नाम हैं. टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी ने फिल्मों में भी कदम जमा लिए हैं. मौनी करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. मौनी ने अब कहा कि वो किसी के लिए दिल में कोई कड़वाहट नहीं रखती हैं.
क्या बोलीं मौनी रॉय?
मौनी ने बताया कि अगर कोई उनका दिल दुखाता है तो वो उसे माफ कर देती हैं. प्रेस फ्री जर्नल संग बातचीत में मौनी रॉय ने कहा- मैं बचपन में बहुत आसानी से लोगों को माफ कर देती थी और आज भी करती हूं, लेकिन मैं उन बातों को भूल नहीं पाती थी. अब, अपनी पर्सनल और स्पिरिचुअल जर्नी के बाद मुझे लगता है कि बस माफ कर देना ही सही है. भगवान अपने आप सब भुला देता है.
मौनी ने बताया कि वो दिल में कड़वाहट या शिकवा-शिकायत रखना पसंद नहीं करतीं. एक्ट्रेस बोलीं- अगर आप किसी बात को जाने नहीं देंगे, तो सबसे ज्यादा दर्द आपको ही होगा. कभी-कभी, जिस इंसान ने आपको ठेस पहुंचाई है, वो तो इस बारे में सोच भी नहीं रहा होता. चाहे उसने आपको कितना ही बड़ा दर्द क्यों न दिया हो.
ऐसे खुद को संभाल रहीं मौनी रॉय
मौनी ने आगे यह भी बताया कि उन्हें मेडिटेशन, चैंटिंग और स्पिरिचुअल प्रैक्टिस से काफी फायदा हुआ है. सभी को माफ करने की बात पर एक्ट्रेस ने यह भी क्लियर किया कि उनका मतलब यह नहीं है कि हर कोई आपकी काइंडनेस का फायदा उठाए. इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस बोलीं- कुछ ऐसे दुष्ट लोग होते हैं जो आपको ठेस पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. मैं उस इंसान को दुष्ट नहीं कह रही हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन लोगों की क्वालिटीज ही दुष्ट होती हैं.
4 साल में खत्म हुई शादी
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते की बात करें तो लंबी डेटिंग के बाद कपल ने साल 2022 में ग्रैंड वेडिंग की थी. कपल की शादी इंटीमेट तरीके से हुई थी. शादी में सिर्फ दोनों के परिवारवाले, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. मगर शादी के 4 साल बाद 2026 में वो तलाक लेकर अलग हो गए. दोनों अपनी-अपनी लाइफ में मूव ऑन कर रहे हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क