मोहम्मद दानिश ने खुद को बताया 'इंडियन आइडल 12' का 'विजेता', कही यह बात

दानिश ने कहा, "शो के खत्म होने से पहले हिमेश रेशमिया ने मुझे गाने का मौका दिया है जो इस शो को जज भी कर रहे हैं. मैं हिमेश सर समग काम करने का सपना देखता था और आज आखिरकार मुझे यह मौका मिल ही गया." दानिश ने उस कॉन्सर्ट के बारे में भी बात की जो लंदन में होने वाला है. दानिश के लिए यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं.

Advertisement
मोहम्मद दानिश मोहम्मद दानिश

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST
  • 'इंडियन आइडल 12' का होने वाला है ग्रैंड फिनाले
  • मोहम्मद दानिश ने खुद को बताया 'विजेता'
  • सिंगर बोले- हर सपना पूरा हुआ

टीवी सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के टॉप छह कंटेस्टेंट्स में से एक मोहम्मद दानिश भी हैं. अपनी दमदार आवाज से इन्होंने लाखों दर्शकों का दिल जीता है. कई फैन्स चाहते हैं कि दानिश इस शो को जीतें. 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी अपने नाम करें. हालांकि, मोहम्मद दानिश का मानना है कि वह इस शो के विजेता बन चुके हैं. इनका हर सपना इस शो के जरिए पूरा हुआ है. दानिश का कहना है कि वह शो के आभारी हैं कि उन्हें यह मौका मिला. 'इंडियन आइडल 12' के स्टेज ने उनकी जिंदगी बनाई है. 

Advertisement

दानिश ने बताया खुद को 'विजेता'
बॉलीवुड लाइफ संग बातचीत में दानिश ने कहा, "शो के खत्म होने से पहले हिमेश रेशमिया ने मुझे गाने का मौका दिया है जो इस शो को जज भी कर रहे हैं. मैं हिमेश सर संग काम करने का सपना देखता था और आज आखिरकार मुझे यह मौका मिल ही गया." दानिश ने उस कॉन्सर्ट के बारे में भी बात की जो लंदन में होने वाला है. दानिश के लिए यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं. 

मोहम्मद दानिश ने कहा, "लंदन कॉन्सर्ट, अभी तो पोस्टपोन हो गया है, लेकिन यह होगा. वह भी अरिजीत सिंह और ए आर रहमान के साथ. दोनों ही इस कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगे. मेरे लिए यह सबसे बड़ा सपना है जो पूरा होगा. मैंने ऑडियंस का दिल जीता है. फैन्स बनाए हैं. मैं महसूस करता हूं कि मैं अपने आप में शो का विजेता हूं. ऑडियंस का जितना प्यार मिला है, ऐसे में विजेता बनने के लिए मुझे और क्या चाहिए?"

Advertisement

Indian Idol 12: मोहम्मद दानिश का ट्रोल्स के नाम संदेश, अपनी सिंगिंग से करना चाहता हूं खुश

मोहम्मद दानिश के अलावा टॉप छह कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में पवनदीप राजन, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, निहाल और सायली कांबले का नाम शामिल है. 15 अगस्त के मौके पर इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा जो 12 घंटे चलेगा. टीवी पर ऐसा पहली बार होगा जब कोई रियलिटी शो इतनी देर के लिए टेलीकास्ट किया जाएगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement