करोड़ों की दौलत से रखा दूर! मनोज तिवारी ने बेटी को दिए बस 25 हजार? रीति बोलीं- मेरा स्ट्रगल...

मनोज तिवारी की बेटी रीति बिग बॉस 20 से बाहर हो चुकी हैं. रीति ने शो में पिता से मिलने वाली 25 हजार रुपये की पॉकेट मनी का सच बताया और कहा कि यह उनकी स्ट्रगल स्टोरी नहीं बल्कि उनकी जिंदगी का सच है.

Advertisement
रीति तिवारी ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @rhitiwari, Screengrab) रीति तिवारी ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @rhitiwari, Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

मनोज तिवारी की बेटी रीति बिग बॉस 20 से बाहर हो चुकी हैं. उन्हें इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया गया. उनकी सिंगिंग का मजाक उड़ा. काजी तौकीर संग उनकी लड़ाई का मुद्दा बना. रीति को शो में गाली-गलौच करने पर ट्रोल किया गया. वीकेंड का वार में सलमान ने रीति की क्लास लगाई. अपनी जर्नी पर वो काम करतीं इससे पहले शो से बाहर हो गईं. एविक्शन के बाद रीति का पहला रिएक्शन सामने आया है. 

Advertisement

रीति ने तोड़ी चुप्पी
जब रीति ने बिग बॉस में दावा किया कि उनके पिता मनोज तिवारी उन्हें महीने के 25 हजार देते थे. इसमें उन्हें अपने खर्चे पूरी करने पड़ते थे. कभी वो वड़ा पाव खाकर सोती थीं. कभी पेट्रोल भराने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते थे. इस दावे पर रीति के एक्स पिता एकम बावा का रिएक्शन आया था. उन्होंने रीति के पास लग्जरी कार और बैग्स का कलेक्शन होने की बात कही थी. एकम बावा के इस बयान पर रीति ने रिएक्ट किया है.

उन्होंने फ्री प्रेस जनरल संग बातचीत में कहा- ये सभी बयान ऐसे टाइम पर आए हैं जो कन्वीनियंस को जाहिर करते हैं. ये खुद में बड़ा जवाब है. मैं खुद को डिफेंड नहीं करूंगी. जनता खुद समझदार है. इस मुद्दे पर लीगल एक्शन ले लिया गया है. मैं चाहूंगी इस पर लीगली बात हो. जो भी अपडेट्स इस मामले पर होंगे, हम उन्हें लीगल सोर्स से ही जानेंगे. मेरी लीगल टीम इस मामले की जानकारी देगी. 

Advertisement

25 हजार पॉकेट मनी पर क्या बोलीं रीति?

पिता मनोज तिवारी के उन्हें खर्चे के लिए 25 हजार देने की बात पर भी रीति ने सफाई दी. वो कहती हैं- ये बस मेरा सच है. ये सब हुआ था. मैंने कभी नहीं कहा ये मेरी स्ट्रगल स्टोरी है, ये बस मेरी स्टोरी है. मैंने कभी किसी की सिम्पेथी नहीं मांगी. अगर ऐसा करना होता तो सालों पहले ही मांग लेती. बस इतना था कि शो में मैं बहुत ज्यादा रियल हो गई. 

''हर घर और हर परिवार की सोच अलग होती है. मैं अभी 25 साल की हूं. मेरे पापा और परिवार हमेशा से क्लियर रहा है कि बेटा अपनी जिंदगी खुद बनाओ. अगर मुझे सबकुछ आसानी से मिल जाएगा, तो मेरे लिए उसकी कोई वैल्यू नहीं होगी. मेरे अंदर कुछ हासिल करने और कुछ करने का जुनून पैदा नहीं होगा. इसलिए मैं खुश हूं कि मेरे लिए ये सब नहीं किया गया.''

''दूसरी बात ये है कि इस उम्र में परिवार से चीजें मांगने पर आपको शर्म आती है. आपको लगता है चीजें खुद से करो. मैं खुद क्यों नहीं कर सकती. तो ऐसा नहीं है कि मुझे प्रिवलेज नहीं मिला.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »