'नंगा कर देती', बेटी के लिए अश्लील कमेंट सुन भड़कीं लव गिल की मां, माही को डांटा, करोड़ों देकर छोड़ेंगी शो?

लव गिल की मां ने माही विज पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे माही भावुक हो गईं और उन्होंने शो छोड़ने की बात कही. माही ने कहा कि मेकर्स उन्हें टारगेट कर रहे हैं. वो अपनी इमेज खराब नहीं होने देंगी.

Advertisement
माही विज का निकला रोना (Photo: Instagram @mahhivij) माही विज का निकला रोना (Photo: Instagram @mahhivij)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST

बिग बॉस सीजन 20 में ये वीक काफी इमोशनल होने वाला है. दिवाली वीक में कंटेस्टेंट्स को 2 महीने बाद घरवालों की आवाज सुनने का मौका मिला है. अपनों को सुनकर सभी कंटेंस्टेंट्स इमोशनल हुए. लेकिन इस बीच माही विज के साथ बड़ा गेम हुआ है. लव गिल की मां ने एक्ट्रेस को एक्सपोज किया है.

लव की मां का भड़का गुस्सा
लव की मां का ऑडियो शो में सुनाया गया. उन्होंने बेटी पर प्यार तो लुटाया ही. साथ में माही को खरी खोटी भी सुनाई. लव की मां ने गुस्से में पंजाबी में कहा- माही मेरे उम्र की है इसे ये सब बोलने से पहले सोचना चाहिए था. लव ने मां की बात को हिंदी में ट्रांसलेट कर माही को बताया. एक्ट्रेस बोलीं- मां ने कहा अगर स्काउट नहीं होता तो मैं इसे नंगा कर देती. एक्ट्रेस ये आरोप सुनकर हैरान हो जाती हैं. वो रोने लगती हैं. माही ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा. उन्होंने नंगा वर्ड का इस्तेमाल नहीं किया है.

Advertisement

शो छोड़ंगी माही विज?
माही ने उदिति से बात करते हुए इशारा किया कि मेकर्स उन्हें ही टारगेट कर रहे हैं. अगर ऐसा है तो वो शो में नहीं रहेंगी. उन्हें पैसे भी नहीं चाहिए. माही वॉशरूम में जाकर रोती हैं. वो कहती हैं- सभी एक-दूसरे के लिए बात करते हैं. तो हर चीज के लिए मुझे ही क्यों टारगेट कर रहे हैं. मेरी भी बाहर फैमिली है जो मुझे देख रही है. मैं यहां पर अपनी इमेज को बर्बाद करने नहीं आई हूं. मैं अब इस शो में नहीं रह सकती.

दूसरी तरफ, इंटरनेट पर माही के झूठ का यूजर्स ने पर्दाफाश किया है. माही ने लव-काशवी के एपिसोड के बाद नंगा करने वाला बयान दिया था. लव के खिलाफ माही ने ये स्टेटमेंट दी थी. माही के डबल स्टैंडर्ड देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है. यूजर्स ने कहा कि अगर आप कुछ कहते हैं तो उस पर कायम रहना चाहिए. माही के गेम पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement

माही-लव के बीच हुए इस एपिसोड पर देखना होगा सलमान खान वीकेंड का वार में कैसे रिएक्ट करेंगे. बीते हफ्ते सलमान खान ने माही की क्लास लगाई थी. उन्होंने कहा था कि वो उम्मीदों के मुताबिक नहीं खेल रही हैं. बस गॉसिपिंग में बिजी रहती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »