'कंबल के अंदर आ', लॉकअप में रोमांस! ब्रेकअप के बाद साथ आए योगेश-आकांक्षा, नहीं की कैमरों की परवाह, Video

लॉकअप 2 शो में एक्स कपल योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की दोस्ती ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. दोनों के बीच की नजदीकियां और बातचीत इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. फैंस को उनकी केमिस्ट्री पसंद आ रही है.

Advertisement
yogesh rawat-akanksha choudhary romance (Photo: Instagram @akankshachoudhary_official/yogeshrawat04) yogesh rawat-akanksha choudhary romance (Photo: Instagram @akankshachoudhary_official/yogeshrawat04)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

लॉकअप 2 शो में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आए हैं. इनमें डेटिंग रियलिटी शो Splitsvilla X6 के एक्स कपल योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की भी एंट्री हुई है. शो की प्रीमियर नाइट के दिन उनके टूटते-बिगड़ते रिश्ते की काफी चर्चा हुई थी. उर्फी जावेद ने बतौर गेस्ट आकर उनके रिश्ते की पोल खोली थी. दोनों को झूठा बताया था. 

Advertisement

लॉकअप में रोमांस!
लेकिन लॉकअप में आकर ये एक्स कपल दोस्त बन गए हैं. कहने को वो दोस्त हैं. लेकिन साइड में उनका लव एंगल चलता रहता है. दोनों जिस तरह से एक दूसरे से बातें करते हैं, उनकी नजदीकियां साफ दिखती हैं. इंटरनेट पर उनकी एक क्लिप वायरल हो रही है, इसमें दोनों क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं. वे आपस में कुछ बातें कर रहे हैं. तभी किसी बात की सीक्रेटली बताने के लिए योगेश ने आकांक्षा को कहा- कंबल के अंदर आ.

आकांक्षा ये सुनकर शॉक्ड हो जाती हैं. वो हंसते और शरमाते हुए ऐसा करने से मना करती हैं. योगेश ने आखिर में खुद के ऊपर कंबल डाला. आकांक्षा भी कंबल के अंदर गईं. दोनों एक दूसरे से दूर थे. योगेश ने कंबल के अंदर इशारों में आकांक्षा से कुछ कहा. दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ है.

Advertisement

यूजर्स को उनकी क्यूट केमिस्ट्री पसंद आ रही है. दोनों शो में लड़ते, झगड़ते हैं. लेकिन थोड़ी देर बाद साथ में आ जाते हैं. फैंस का मानना है दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए फीलिंग्स हैं. हो सकता है शो में रहते हुए वो फिर से साथ हो जाएं. स्प्लिट्सविला में उनकी रोमांटिक लव स्टोरी लोगों ने देखी थी. हालांकि तभी शो के दौरान योगेश की एक्स-गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर की एंट्री के बाद आकांक्षा संग उनके रिश्ते बिगड़े थे.

तीनों के बीच शो में काफी पंगा हुआ. स्प्लिट्सविला खत्म होने के बाद योगेश-आकांक्षा ने आपस में कोई रिश्ता ना होने की बात कही. लेकिन प्रीमियर नाइट में उर्फी ने बताया कि ब्रेकअप के बाद वे सबकी नजरों से छिपकर मिलते थे.

खैर, अब सच क्या है योगेश और आकांक्षा बेहतर बता सकते हैं. आकांक्षा और योगेश अच्छा कर रहे हैं. दोनों की लॉकअप में सबसे अच्छी बॉन्डिंग है. श्रेया कालरा से उनकी इन दिनों खटपट चल रही है. फैंस को योगेश और आकांक्षा का नो फिल्टर अपनी बात सामने रखने के अंदाज काफी पसंद आता है. देखना होगा लॉकअप में उनकी जर्नी कितनी धमाकेदार रहती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »