पॉपुलर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा बीते कुछ समय से अपनी लव लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में हैं. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि क्रिस्टल दुबई बेस्ड अरबपति बिजनेसमैन AP को डेट कर रही हैं. दोनों साथ में काफी खुश हैं और जल्द ही अपने रिश्ते पर मुहर लगा सकते हैं.
प्यार में हैं क्रिस्टल!
HT की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टल और एपी बीते कुछ महीनों से रिश्ते में हैं. दोनों के बीच चीजें काफी अच्छी चल रही हैं. हालांकि, इतनी जल्दी दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं करना चाहते. दोनों अभी एक दूसरे के साथ वक्त बिताना चाहते हैं. उनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि बॉयफ्रेंड एपी के लिए एक्ट्रेस अक्सर दुबई ट्रैवल कर रही हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ में हैप्पी स्पेस में हैं.
सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है- क्रिस्टल और एपी फिलहाल चीजों को प्राइवेट रख रहे हैं, लेकिन उनका यह रिश्ता वक्त के साथ काफी मजबूत हो रहा है.
बता दें कि इससे पहले क्रिस्टल के गुलाम गौस दीवानी संग रिश्ते में होने की चर्चा थी. लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया था. ब्रेकअप की चर्चाओं के कुछ वक्त बाद ही क्रिस्टल के बिजनेसमैन एपी संग रिश्ते में होने की खबरें सामने आ गईं.
एपी संग वायरल हुआ था क्रिस्टल का रोमांटिक वीडियो
बता दें कि कुछ वक्त पहले क्रिस्टल का दुबई के अरबपति बिजनेसमैन एपी संग एक कोजी वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में क्रिस्टल एपी की बांहों में नजर आई थीं और एपी क्रिस्टल को प्यार से गाल पर Kiss करते दिखे थे. तभी से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं.
कौन हैं क्रिस्टल के राजकुमार एपी?
बता दें कि एपी दुबई के एक अरबपति बिजनेसमैन हैं. उनका लग्जरी गाड़ियों का बिजनेस है. वो दुनिया की सबसे महंगी कारों को बेचते और उसे किराए पर भी देते हैं. वो एक लैविश लाइफ जीते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि क्रिस्टल कब दुबई की बहू बनती हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क