टीवी की मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों काफी पॉपुलर हो चुकी हैं. जबसे वो फिल्म धुरंधर के गाने शरारत में दिखीं हैं, तबसे हर कोई उनके डांस का दीवाना हो गया है. क्रिस्टल भी जगह-जगह जाकर अपने इसी गाने पर परफॉर्म करती हैं. इसके अलावा उनकी खूबसूरती के भी कई लोग कायल रहते हैं.
चर्चा में क्रिस्टल की डेटिंग लाइफ
क्रिस्टल डिसूजा की इस समय डेटिंग लाइफ अचानक चर्चा में आ गई है. उन्हें दुबई के अरबपति बिजनेसमैन एपी संग एक वीडियो में रोमांटिक होता देखा गया है. एक पार्टी के दौरान दोनों साथ थे और ग्रुप फोटो खींच रहे थे. तभी किसी ने उनका चुपके से वीडियो निकाल लिया, जिसमें एपी क्रिस्टल को गाल पर किस (Kiss) करते नजर आए.
इस मोमेंट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. क्रिस्टल और एपी की डेटिंग की खबरों पर अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं. हालांकि ना तो एक्ट्रेस और ना एपी ने अभी तक इन अटकलों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. मगर इंटरनेट पर यूजर्स का मानना है कि क्रिस्टल के इस वीडियो ने उनकी लव लाइफ से जुड़ा बड़ा सीक्रेट खोल डाला है. सब उनके रिश्ते को पक्का मान रहे हैं.
क्रिस्टल इससे पहले एक करोड़पति बिजनेसमैन गुलाम को डेट कर रही थीं. दोनों तीन साल तक साथ थे. मगर फिर अचानक उनका ब्रेकअप हुआ. फिर क्रिस्टल और एपी को कुछ समय एक-दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते देखा गया. एक्ट्रेस के कई सारे वीडियोज भी सोशल मीडिया पर हैं, जिसमें वो दुबई की लग्जरी कारों में घूमती हुईं नजर आती हैं. लोगों का मानना है कि वो सब कार एपी की हैं.
कौन हैं बिजनेसमैन एपी?
एपी दुबई के एक अरबपति बिजनेसमैन हैं, जिनका लग्जरी गाड़ियों का कारोबार है. वो दुनिया की हर महंगी से महंगी कारों को बेचते और उसे किराए पर भी देते हैं, और एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं.
इन दिनों वो नेटफ्लिक्स की सीरीज देसी ब्लिंग में भी नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की एक छोटी सी झलक दिखाई थी. एपी इससे पहले मशहूर इंटरनेट पर्सनैलिटी पामेला सेरेना को डेट कर चुके हैं. शो में उन्हें इसी तरह इंट्रोड्यूस भी कराया गया था.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क