The Big Picture: साड़ी में कटरीना कैफ का 'दबंग' अंदाज, फर्राटेदार मराठी में बोलीं 'भाऊ...'

प्रोमो में कटरीना डायरेक्टर रोह‍ित से कहती हैं- 'मुझे लगता सूर्यवंशी के बाद आपको अब एक फीमेल कॉप के साथ भी फिल्म करनी चाह‍िए.' इसके बाद वे दबंग फिल्म के बैकग्रांउड म्यूज‍िक पर वे वॉक करती हुई आती हैं.

Advertisement
कटरीना कैफ कटरीना कैफ

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 26 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST
  • साड़ी में कटरीना का कॉप अंदाज
  • दबंग अवतार में आईं नजर
  • बोली फर्रांटेदार मराठी

कटरीना कैफ और रोह‍ित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इस सिलसिले में दोनों स्टार्स रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर के दिवाली वीकेंड स्पेशल में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे. इस एप‍िसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें कटरीना ट्रेड‍िशनल लुक में कॉप अंदाज निभाती नजर आ रही हैं. 

कटरीना का दबंग अवतार 

Advertisement

प्रोमो में कटरीना डायरेक्टर रोह‍ित से कहती हैं- 'मुझे लगता सूर्यवंशी के बाद आपको अब एक फीमेल कॉप के साथ भी फिल्म करनी चाह‍िए.' इसके बाद वे दबंग फिल्म के बैकग्रांउड म्यूज‍िक पर वे वॉक करती हुई आती हैं. साड़ी के ऊपर पुलिस की कैप में कटरीना एकदम बोल्ड और कॉन्फ‍िडेंट कॉप लुक में रोह‍ित और रणवीर को इंप्रेस कर देती हैं. 

टीवी की 'मरियम खान' का हो रहा बॉलीवुड डेब्यू, सलमान की ANTIM में आयुष के अपोजिट आ रहीं नजर

कटरीना की मराठी ने जीता दिल 

रोह‍ित के सामने फीमेल कॉप का आइड‍िया देने के बाद खुद उस रोल के लिए अपना लुक देते हुए कटरीना का यह अंदाज सभी को भा जाएगा. रणवीर भी उनकी तारीफ में कहते हैं- 'भालेराव आज तक मैंने बहुत देखें, पर तुझ जैसा मैंने आज तक नहीं देखा.' उनकी लाइन खत्म होती है और कटरीना उनकी बात का मजाक उड़ाते हुए फर्राटेदार मराठी में उन्हें कहती हैं- 'भाऊ je mala nai mahiti te sangha...' यानी मुझे कुछ ऐसा बताओ जो मैं नहीं जानती हूं. 

Advertisement

क्रिकेट, बॉर्डर और प्रेम कहानियां...जब सीमा के उस पार मिले एक्ट्रेसेज के दिल

कब आएगा यह एप‍िसोड 

कटरीना की बात सुन रणवीर और रोह‍ित हंस पड़ते हैं. सूर्यवंशी की यह टीम 30-31 अक्टूबर को द बिग पिक्चर के मंच पर नजर आएगी. बात करें फिल्म की तो सूर्यवंशी 5 नवंबर को थ‍िएटर्स में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में कटरीना और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. अजय देवगन और रणवीर सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं.     

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement