टीवी पर फिर लगेगा BOLDNESS का तड़का, इंटीमेट सीन करती नजर आएंगी जेनिफर

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. जल्द ही सोनी के शो 'बेहद' की ये साइकोलवर एक नए सीरिसल 'अधूरा अलविदा' में एक बार फिर रोमांटिक किरदार प्ले करती नजर आएंगी.

Advertisement
शो के एक सीन में जेनिफर विंगेट शो के एक सीन में जेनिफर विंगेट

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस जेनिफर विगेंट जल्द ही कलर्स के नए शो अधूरा अलविदा में नजर आने वाली हैं. इस शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और हाल में इस सीरियल की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हुई हैं जिन्हें देखकर लगता है कि जेनिफर इस शो में काफी बोल्ड सीन करती हुई नजर आएंगी.

सोनी टीवी के सीरियल बेहद में एक साइकोलवर के रोल में नजर आने वाली जेनिफर इस शो में एक रोमांटिक किरदार प्ले करेन वाली हैं. शो के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई फोटो शेयर की गई है. फोटो में जेनिफर और सेहबान अजीम काफी इंटीमेट होते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement

इस शो में जेनिफर, हर्षद चोपड़ा के अपोजिट नजर आएंगी. शो की कहानी को राजेश खन्ना की हिट फिल्म कटी पतंग से ली गई है. जेनिफर इस शो में एक विधवा का रोल प्ले करती नजर आएंगी. जेनिफर फिलहाल इस शो की शूटिंग कर रही हैं और इसी के साथ वह पहली बार एक्टर हर्षद के साथ काम कर रही हैं. शो अक्टूबर से ऑन-एयर हो सकता है.

बता दें कि जेनिफर फिलहाल सोनी के शो बेहद में एक साइको लवर की भूमिका में नजर आ रही हैं. इस शो में उनके साथ कुशाल टंडन लीड रोल निभा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement