कृष्णा बोले- कपिल के शो में जाना मीका का गलत फैसला, कलर्स ने थमाया नोटिस

स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा और कलर्स चैनल वालों के बीच पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है. इस बार मीका को कपिल की तारीफ करना भारी पड़ गया है.

Advertisement
मीका सिंह और कृष्णा अभ‍िषेक मीका सिंह और कृष्णा अभ‍िषेक

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2016,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

सिंगर मीका सिंह को कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' की तारीफ करना बहुत भारी पड़ा है. कपिल शर्मा और कलर्स चैनल की लड़ाई पिछले काफी समय से चल रही है. इस बार निशाने पर सिंगर मीका सिंह, जो इन 'कॉमिडी नाइट्स लाइव' को जज कर रहे हैं.

'मैं कपिल का भाई हू्ं'
दरअसल शुक्रवार को में शूट किए गए एक एपिसोड में मीका सिंह, कनिका कपूर, वेस्‍टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल पहुंचे थे. इस दौरान मीका ने कहा ,'आप सभी जानते हैं कि मैं कपिल का भाई हूं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. मैं उनसे काफी लंबे समय बाद मिला. मुझे तीन-चार गाने लॉन्‍च करने है और इसके प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' सबसे बेस्‍ट है.'

Advertisement

मीका को कलर्स ने दिया नोटिस
मीका का ऐसा करना चैनल को रास नहीं आया. एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक चैनल ने मीका सिंह और के प्रोड्यूसर को कानूनी नोटिस भेजा है. इतना ही नहीं चैनल ने मीका सिंह को कह दिया है कि वो 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' को छोड़कर चले जाएं.

कपिल के शो में होना मीका का गलत फैसला
जिसे कृष्‍णा अभिषेक और भारती सिंह होस्‍ट करते हैं इस शो को मीका सिंह जज करते हैं. कृष्णा ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि मैं मीका से निराश हूं. उन्हें कपिल के शो में नहीं जाना चाहिए था. अगर वो कपिल के शो में गए भी तो 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' प्रोड्यूसर को शूटिंग से पहले बताना चाहिए था. मीका को राइवल शो को हिस्सा नहीं बनना चाहिए. कृष्णा ने कहा कि मैं जानता हूं कि मीका का मुझसे लगाव है, पर कपिल के शो का हिस्सा होना गलत फैसला था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement