Ketan Murder Case: सिया गोयल पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- एक सच बोल देती तो जान बच जाती

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि अगर सच बोल दिया जाता तो एक जान बच सकती थी. जानिए क्या है पूरा मामला और हिना ने क्या कहा.

Advertisement
हिना खान ने उठाए बड़े सवाल (Photo: ITG) हिना खान ने उठाए बड़े सवाल (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर किसी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने से गुरेज नहीं करती हैं. हाल ही में पुणे के 26 साल के केतन अग्रवाल की मौत का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना. शुरुआत में इसे ट्रेकिंग के दौरान हुआ एक हादसा माना गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के बाद इस केस ने ऐसा मोड़ लिया कि हर कोई हैरान रह गया. अब पुलिस इस मामले को कथित हत्या के रूप में जांच रही है. 

Advertisement

हिना ने बताया दुखद

हिना ने इसे दुखद बताया और कहा कि सिया न कहकर पीछे हट सकती थी. जानकारी के मुताबिक, 18 जून को लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी. पहले इसे पहाड़ी से गिरने का हादसा बताया गया, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों ने कहानी ही बदल दी. पुलिस का आरोप है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके रूमर्ड बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी.

इस सनसनीखेज मामले पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए सिया गोयल की कथित हरकतों पर सवाल उठाए. हिना ने लिखा कि अगर सच बोल दिया जाता, तो एक मासूम की जान बच सकती थी.

हिना खान ने अपनी पोस्ट में कहा- आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने तक को तैयार हैं. ऐसा लगता है कि सच्चाई स्वीकार करने से आसान किसी की जिंदगी खत्म कर देना हो गया है. सिर्फ एक सच बोलकर तुम उसे बचा सकती थीं और अपनी पसंद की जिंदगी किसी और के साथ जी सकती थीं. आखिर क्यों? बेहद अफसोस. #KetanMurderCase.

Advertisement

केतन-सिया की होने वाली थी सगाई

बताया जा रहा है कि केतन अग्रवाल और सिया गोयल की इसी साल सगाई हुई थी और नवंबर में दोनों की भव्य शादी होने वाली थी. परिवारों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं. इतना ही नहीं, शादी से पहले दोनों का बाली में प्री-वेडिंग फोटोशूट भी प्लान था.

हालांकि, परिवार के अनुसार बाली ट्रिप उस समय रद्द हो गई थी जब मुंबई एयरपोर्ट पर केतन को पता चला कि उसका पासपोर्ट गायब है. इसके बाद रिश्ते में तनाव बढ़ने की बातें सामने आईं. जांच एजेंसियों का दावा है कि केतन को नुकसान पहुंचाने की एक कोशिश उसकी मौत से कुछ दिन पहले भी की गई थी, लेकिन वह नाकाम रही.

मामले की गहराई से जांच के बाद पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल दोनों को 29 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है और मामले की जांच जारी है. यह मामला सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा में है, लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर रिश्ते में दिक्कत थी, तो सच बोलकर अलग होने का रास्ता क्यों नहीं चुना गया. वहीं, पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है ताकि केतन की मौत की पूरी सच्चाई सामने आ सके.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »