Indian Idol विनर ने की बदतमीजी! लेजेंड्स का किया अपमान? एटीट्यूड देख भड़के हिमेश रेशमिया

इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न्स में ऋषि सिंह ने अमित सना की गायिकी पर सवाल उठाए, जिससे शो का माहौल टेंशन वाला हो गया. हिमेश रेशमिया को लड़ाई देखकर गुस्सा आ गया. उन्होंने ऋषि को शांत रहने को कहा.

Advertisement
हिमेश ने किसे लगाई डांट (Photo: Screengrab) हिमेश ने किसे लगाई डांट (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न्स में बवाल मचा है. नए और पुराने सिंगर्स के बीच ऐसा रौला कटा है कि सिंगिंग शो बिग बॉस लगने लगा है. अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें ऋषि सिंह ने फिर से अमित सना की सिंगिंग पर सवाल उठाए हैं. वो अमित को जज करते हुए टशन में दिखे. उनका रूड बिहेवियर देखकर शो के जज हिमेश रेशमिया का पारा हाई हो गया. 

Advertisement

इंडियन आइडल में भिड़े सिंगर्स
जबसे शो शुरू हुआ है अमित सना और प्राजक्ता शुक्रे की जोड़ी बॉटम में रैंक कर रही है. डुएट सिंगिंग में प्राजक्ता को उनकी गायिकी के लिए तारीफ मिलती है. वहीं अमित सना को दूसरे सिंगर्स की ओर से ताने मिल रहे हैं. उनकी गायिकी पर सवाल उठ रहे हैं. आने वाले एपिसोड में हद तब हो गई जब इंडियन आइडल 13 के विनर ने सरेआम खड़े होकर अमित सना की आलोचना की. उन्होंने उनके पूरे सिंगिंग करियर को सवालिया निशाने पर ले लिया. ऋषि के कमेंट इतने तीखे थे कि वहां पर बैठे ज्यादातर सिंगर्स को मिर्ची लग गई.

ऋषि के तेवर देख भड़के हिमेश
वायरल वीडियो में प्राजक्ता और अमित की परफॉर्मेंस के बाद ऋषि से बहस हुई. इंडियन आइडल विनर ने अमित को ताना मारते हुए कहा- 22 साल पहले जो गाते थे, कुछ चेंज नहीं है. अपग्रेड क्या हुआ है मेरे लिए वो मायने रखता है. ऋषि को जवाब देते हुए प्राजक्ता ने कहा- थोड़ा सा गर्दन में जो ऐंठ आई है, वो ठीक नहीं लगता है. ऋषि के इस रवैये पर अभिजीत सावंत भी भड़के.

Advertisement

उन्होंने ऋषि को चैलेंज करते हुए कहा- 22 साल इंडस्ट्री में बिता लो, फिर अपग्रेडेशन की बात करना. गुस्से में ऋषि ने कहा- वो बात मत करो मुझसे. सिंगर्स के बीच ये गहमागहमी देखकर हिमेश रेशमिया का पारा हाई हो जाता है. वो ऋषि को शांत रहने को कहते हैं. शो की दूसरी कंटेस्टेंट ने ऋषि को ताना मारते हुए कहा कि वो बिना किसी वजह के सबके साथ ईविल होते हैं. जवाब में सिंगर ने कहा कि वो ऐसे ही हैं.

इंटरनेट पर अमित सना के फैंस ने ऋषि को ट्रोल किया है. यूजर्स का कहना है सिंगर में काफी एटीट्यूड आ गया है. ऋषि को किसी ने घमंडी कहा तो किसी ने बड़बोला. कुछ का कहना है ऋषि बिग बॉस मैटिरियल हैं. वैसे इन लड़ाई झगड़ों से शो को जमकर बूस्ट मिल रहा है. आपको कैसा लगा शो?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »