इस टीवी शो को जज करेंगे हरभजन सिंह

हरभजन सिंह अब आपको जल्द ही एक टीवी शो के जज की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

Advertisement
हरभजन सिंह हरभजन सिंह

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 10 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

कॉमेडी टीवी शो 'मजाक मजाक में' के जज रह चुके दिग्गज भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. हरभजन को आगामी टेलीविजन रियेलिटी शो 'रोडीज' के नए एडिशन में जज की भूमिका में देखा जाएगा.

वह 'रोडीज' के नए एडिशन 'रोडीज राइजिंग' में नेहा धूपिया के साथ जज की भूमिका में होंगे. अपने एक बयान में 'युवा पीढ़ी इस देश का भविष्य है और इस पीढ़ी के बीच 'रोडीज' का शो काफी लोकप्रिय है. यह केवल एक शो ही नहीं, बल्कि लोगों के लिए रोमांच, ताकत, क्षमता और कड़ी मेहनत की जीवनशैली बन गया है. इस शो का हिस्सा बनने के लिए यह कारण पर्याप्त हैं.'

Advertisement

इस शो के लिए उत्साहित , 'हमने इस शो की शूटिंग अभी शुरू नहीं की है और न ही टीम के सदस्यों ने कोई जानकारी साझा की है. मैं इसे इसी प्रकार राज रखना चाहूंगा.'

इस अवसर पर अभिनेत्री नेहा ने कहा कि वह इस शो में वापसी कर काफी खुश हैं और एक महिला होने के नाते वह यह महसूस करती हैं कि वह लड़कियों को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करेंगी. इसके साथ वह उन्हें उनके सपने जीने और खुद को साबित करने के लिए भी प्रेरित करेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement