फिल्म मेकर करण जौहर के बाद टीवी की मशहूर जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबीना को भी आप पेरेंट बनने की बधाई दे सकते हैं. टीवी के नए राम-सीता यानी गुरमीत चौधरी और देबीना के घर 'लव कुश' आई हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवी कपल गुरमीत और देबीना ने बिहार के जरमपुर से दो लड़कियों को गोद लिया है. इनका नाम है पूजा
और लता. हालांकि गुरमीत और देबीना इन बच्चों को अभी अपने साथ मुंबई में नहीं रखेंगे.
दरअसल, गुरमीत का मानना है कि मुंबई की चकाचौंध और हलचल में उनके लिए एडजस्ट करना अभी एक शॉक जैसा होगा
क्योंकि यहां का रहन-सहन पटना से काफी अलग है. ऐसे में दोस्तों और कांउसलर्स की सलाह मानकर गुरमीत और देबीना ने
दोनों बच्चियों को पटना के एक स्कूल में एक साल तक रखने का फैसला किया है.
गुरमीत ने बताया है कि 2018 का सेशन पूरा करने के बाद उनकी दोनों बेटियां उनके साथ शिफ्ट होंगी. तब तक गुरमीत की फैमिली, जो पटना में ही रहती है, उनकी अच्छी तरह से देखभाल करेगी. गुरमीत और देबीना का प्लान है कि वे साल में 3-4 बार पटना जाएंगे.
कहां से मिली प्रेरणा
2014 में गुरमीत और देबीना जरमपुर में फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए थे. वहां उनको अपने पेरेंट्स से पूजा और लता के
बारे में पता लगा. पूजा अनाथ थी और लता उसकी चचेरी बहन है. ये दोनों घरेलू काम करती थीं. उनकी हालत देखकर गुरमीत
और देबीना ने उनको गोद लेने का फैसला किया.
पापा बनकर खुश हैं गुरमीत
फिलहाल बच्चियों को गोद लेने की कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और होली के बाद गुरमीत और देबीना, पटना जा कर बाकी
का बचा काम भी पूरा कर लेंगे.
गुरमीत कहते हैं कि सभी उनसे यही पूछते थे कि वह कब पापा बनेंगे तो अब वे आधिकारिक तौर पर कह सकते हैं कि उनकी दो बेटियां हैं और इनको पाकर वह बेहद खुश हैं.
मेधा चावला