52 की उम्र में सिंगल हैं कोरियोग्राफर गीता कपूर, नहीं करनी शादी, बोलीं- अकेली रहूंगी

बॉलीवुड की कोरियोग्राफर गीता कपूर ने अपनी सिंगल लाइफ और प्यार को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में लोग आते हैं लेकिन जल्दी चले जाते हैं.

Advertisement
अकेली हैं गीता कपूर (Photo: ITG) अकेली हैं गीता कपूर (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 52 की उम्र में उन्होंने शोहरत-दौलत दोनों कमा ली हैं. हालांकि, वो बॉलीवुड छोड़ टीवी की ओर रुख कर चुकी हैं और जल्द ही डांस शो की जज बन छोटे पर्दे पर लौट रही हैं. देखा जाए तो आज गीता कपूर लैविश लाइफ जी रही हैं और उनके पास किसी की चीज कमी नहीं है. पर फिर भी उनकी जिंदगी सूनी है. क्योंकि अब तक उनकी लाइफ में सच्चे प्यार की एंट्री नहीं हुई है. एक पॉडकास्ट में उन्होंने लव लाइफ को लेकर बात की है.

Advertisement

अकेली रहेंगी गीता 
एस्ट्रोलॉजर अजय लुधरा के पॉडकास्ट में गीता कपूर ने कहा कि उनकी लाइफ में लोग आते हैं, लेकिन जल्द ही चले जाते हैं. एस्ट्रोलॉजर ने बताया कि उनकी जन्मकुंडली में शनि है. शनि हमेशा अकेले रहता है. इसलिए गीता कपूर की जिंदगी में कोई टिक नहीं पा रहा है. एस्ट्रोलॉजर ने ये भी कहा कि 2025 के अंत तक उनकी लाइफ में प्यार की एंट्री होगी, लेकिन वो सवा साल बाद चला जाएगा. 

गीता कहती हैं कि हर सवा साल में मेरी जिंदगी से लोग चले जाते हैं. मैं अकेली रह जाती हूं, लेकिन मैं खुश हूं, क्योंकि मुझे जिंदगीभर अकेला ही रहना है. 

गीता कपूर ये बात पहले भी कह चुकी हैं कि वो शादी नहीं करना चाहती हैं और उन्हें अकेले जिंदगी जीना पसंद है. उन्होंने ये भी बताया कि वो सिंगल हैं. इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि उन्होंने अपनी जिंदगी एंजॉय नहीं की है. 

Advertisement

फराह खान ने बनाई जिंदगी 
गीता कपूर आज भले ही अच्छे मुकाम पर हैं. पर एक वक्त था जब वो घर चलाने के लिए संघर्ष कर रही थीं. गीता कपूर को डांस का शौक था. डांस के पैशन की वजह से उन्हें फराह खान के साथ काम करने का मौका मिला. वो कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उनकी लाइफ फराह खान ने बनाई हैं. फराह उनकी गुरू हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement