बंद होने जा रहा है एकता कपूर का ये रोमांट‍िक शो, 3 महीने पहले हुआ शुरू

डॉ पलक और ऋत्व‍िक नून की रोमांट‍िक लव स्टोरी द‍िल ही तो है शो को जून में ऑन एयर हुआ था. लेकिन तीन महीनों के अंदर ये शो बंद होने जा रहा है.

Advertisement
द‍िल ही तो है टीवी शो द‍िल ही तो है टीवी शो

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

डॉ पलक और ऋत्व‍िक नून की रोमांट‍िक लव स्टोरी द‍िल ही तो है शो को जून में ऑन एयर हुआ था. लेकिन तीन महीनों के अंदर ये शो बंद होने जा रहा है.

र‍िपोर्ट के मुताब‍िक एकता कपूर के इस शो को टीआपी का मार झेलनी पड़ रही है. प‍िछले कई द‍िनों से शो को फैंस के बीच अच्छा र‍िस्पांस नहीं मिल रहा है. ऐसे में शो को बंद करने की प्लान‍िंग की गई है. शो के बंद होने को लेकर स्टार कास्ट को जानकारी दे दी गई है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताब‍िक  द‍िल ही तो है शो की जगह एक नया शो लेने वाला है. इस शो का नाम है लेडीज स्पेशल 2. ये पुराने शो का नया सीक्वेंस है. अब देखना ये होगा कि फैंस नए शो को कैसा र‍िस्पांस देते हैं.

बता दें इन द‍िनों द‍िल ही तो है शो में करण कुंद्रा और योग‍िता ब‍िहानी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इस शो से एक्ट्रेस योग‍िता ने टीवी पर डेब्यू किया था. इसके पहले वो सलमान खान के शो ब‍िग बॉस के प्रोमो में नजर आईं थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »