DJ स्नेक के गाने पर निया शर्मा के क्रेजी डांस मूव्स, वीडियो Viral

निया शर्मा अक्सर अपने यूनीक और बोल्ड फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं. उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
निया शर्मा निया शर्मा

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2018,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

'जमाई राजा' फेम एक्ट्रेस निया शर्मा अपने एक डांस वीडियो से चर्चा में हैं. जिसमे वे DJ स्नेक के गाने Magenta Riddim पर शानदार डांस मूव्स दिखा रही हैं.

1 दिन पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 307,608 व्यूज मिल चुके हैं. फैंस निया शर्मा के डांसिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

वीडियो के कैप्शन में निया ने लिखा- गोल्ड अवॉर्ड्स 2018 में मुझे मेरे फेवरेट Magenta Riddim की धुन पर डांस करने का मौका मिला. फैंस निया शर्मा के वीडियो पर रॉकस्टार, wow जैसे कमेंट्स कर रहे हैं.

बता दें, निया शर्मा इन दिनों टीवी से दूर वेब सीरीज में बिजी हैं. हाल ही में वे विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड-2 में नजर आई थीं. ट्विस्टेड सीरीज में निया ने काफी बोल्ड रोल्स किए हैं. टीवी पर उन्हें जीटीवी के शो 'जमाई राजा' से पहचान मिली. इसमें उनके अपोजिट रवि दुबे थे.

निया रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी-8 में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं. खबर है कि निया शर्मा को विक्रम भट्ट अपनी एक फिल्म में कास्ट करने वाले हैं. निया अक्सर अपने यूनीक और बोल्ड फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement