तीन साल से आगे नहीं बढ़ी कहानी, दर्शकों ने सीरियल पर किया केस

टीवी शो कुमकुमभाग्य के फैंस के लिए बुरी खबर है. इस शो के खि‍लाफ के एक दर्शक ने  नेशनल कंज्यूमर कम्प्लेंट फोरम में एक अजीब शिकायत दर्ज कराई है.मामला जानकर हंस पड़ेंगे आप... 

Advertisement
सीरियल की स्टार कास्ट सीरियल की स्टार कास्ट

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

टीवी शो कुमकुमभाग्य टीआरपी की लिस्ट का हिट सीरियल है और पिछले तीन साल में ये कई बार नंबर वन की पोजिशन पर भी रहा है. लेकिन इस शो के लिए एक बुरी खबर आ रही है और वह ये है कि एक गुस्साए दर्शक ने इस डेली शोप के खिलाफ नेशनल कंज्यूमर कम्प्लेंट फोरम में एक अजीब शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement

कंप्लेन कर्ता ने शो की स्टोरी लाइन को लेकर कम्प्लेंट की है कि यह शो पिछले तीन साल से एक ही ट्रैक पर चल रहा है और सबसे खास बात से रही कि इस शो में पिछले दो साल से तनु यानि कि अभि की गर्लफ्रेंड को प्रेग्नेंट दिखाया जा रहा है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी शो के खिलाफ इतनी अजीबो गरीब शिकायत की गई है.

बता दें कि अभि और प्रज्ञा के बीच की लव केमिस्ट्री को टीवी पर काफी पसंद किया जाता रहा है और यह शो Barc लिस्ट में भी लगातार टॉप 5 में बना हुआ है. Bollywood Life की खबर के मुताबिक जब उन्होंने शो की एक्ट्रेस जो अभि की बहन आलिया का रोल प्ले कर रही हैं से बात की तो उनका कहना था कि उन्हें इस बात के बारे में कुछ भी पता नहीं है. उन्हें जब बताया गया कि ये शिकायत शो की बोरिंग स्टोरी लाइन पर है तो उनका कहना था कि लोगों को इसे देखना बंद कर देना चाहिए.

Advertisement

एकता कपूर के प्रोडक्शन में बने इस सीरियल की सफलता को देखते हुए इसी शो का सीजन 2 कुंडली भाग्य भी शुरू किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »