शि‍ल्पा शिंदे के भाई ने विकास को कठघरे में खड़ा कर लगाए ऐसे इल्जाम

वीकेंड का वार में शि‍ल्पा शिंदे के भाई ने विकास गुप्ता से पूछे तीखे सवाल. विकास के चेहरे का उड़ गया रंग, देखें VIDEO

Advertisement
आशुतोष शि‍ंदे और विकास गुप्ता आशुतोष शि‍ंदे और विकास गुप्ता

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

बिग बॉस में क्रिसमस सेलिब्रेशन और मजेदार कुकिंग टास्क के बाद अब एक बार फिर ड्रामा की वापसी हो गई है. वीकेंड का वार एपिसोड में अब बाहर से आए कंटेंस्टेंट के घरवाले बिग बॉस के घरवालों की क्लास लेते नजर आएंगे.

बिग बॉस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए वीकेंड का वार प्रोमो वीडियो में बिग बॉस के मंच पर सलमान खान के साथ इस बार घरवालों के रिश्तेदार और करीबी नजर आ रहे हैं. इस बार कंटेस्टेंट को सलमान के साथ साथ घरवालों को बाकी कंटेस्टेंट के रिश्तेदारों के तीखे सवालों का भी सामना करना पड़ेगा. इसी बीच सबसे तीखे सवाल शायद शि‍ल्पा शि‍ंदे के भाई की और से ही दागे जाने है.

Advertisement

ट्विटर पर जारी प्रोमो में दिखाया गया है कि शि‍ल्पा के भाई विकास गुप्ता को कठघरे में खड़ा कर उनसे शि‍ल्पा की पीठ पीछे बोली गईं उनके बारे में बातों का खुलासा करते हैं. अपनी सफाई में विकास गुप्ता भी कई दलीलें देते नजर आ रहे हैं लेकिल शि‍ल्पा शिंदे के भाई आशुतोष शिंदे उन पर पूरी तरह से हावी होते हुए दिख रहे हैं.

जब आशुतोष ने इस बात पर सवाल खड़ा किया कि शि‍ल्पा द्वारा हितेन का नाम एविकक्शन के लिए देने को लेकर विकास ने उसे शि‍ल्पा का मास्टर स्ट्रोक बताया था. विकास ने जैसे ही कहा कि ऐसा उन्होंने नहीं कहा है तो इससे पहले शि‍ल्पा के भाई कुछ कहते सलमान इन चर्चा में कूद पड़े और बोले- ये शि‍ल्पा का नहीं बल्कि आपका मास्टरस्ट्रोक था.

ये तो सिर्फ शि‍ल्पा के भाई की हाइलाइट थी आज रात देखतें हैं बिग बॉस पर पहुंची बंदगी, हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी और आकाश ददलानी की मां कैसे और किसकी क्लास लेते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement