Bigg Boss Bangla: 'बिग बॉस में आशिकी', नेशनल टीवी पर इंटीमेट हुआ कपल-किया लिप लॉक, भड़की जनता

बिग बॉस बांग्ला में राजवीर दे और नंदिनी दत्ता ने फिर इंटीमेसी में अपनी हदें पार की हैं. एलिमिनेशन के बाद, राजवीर ने नंदिनी को फिर किस किया और कुछ देर बाद जैकेट उतारकर लिप-लॉक करके दिखाई दिए. इस बात से ऑडियंस काफी नाराज है.

Advertisement
बिग बॉस के घर में पार हुईं इंटीमेसी की हदें (Photo: ITGD) बिग बॉस के घर में पार हुईं इंटीमेसी की हदें (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

सौरव गांगुली के होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस बांग्ला का तीसरा सीजन पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में है. एक्टर राजवीर दे और नंदिनी दत्ता की बढ़ती नजदीकियां शो का मेन हाइलाइट बन गई हैं. दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. इस दौरान दोनों ये भूल जा रहे हैं कि वो नेशनल टेलीविजन पर दिख रहे हैं. 

Advertisement

नेशनल टीवी पर भूले मर्यादा 

इस हफ्ते शो में नंदिनी दत्ता के एविक्शन का ऐलान होने के बाद राजवीर काफी इमोशनल हो गए. वो रोने लगे और नंदिनी के करीब आ गए. इसके बाद राजवीर ने अपनी जैकेट से खुद को और नंदिनी को ढक लिया और दोनों ने एक-दूसरे को किस किया. उनका ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर फैमिली शो में इस तरह की हरकतें क्यों दिखाई जा रही हैं

इस वायरल वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, 'बांग्ला बिग बॉस, ये क्या है?' दूसरे यूजर ने दोनों के इस मोमेंट को देखकर लिखा, 'बिग बॉस बांग्ला में आशिकी 2 दोबारा बना दी.' एक अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, 'फैमिली शो  का सत्यानाश कर दिया गया है. वहीं, एक यूजर ने इस पूरे मोमेंट को शर्मनाक बताया.

Advertisement

पहली भी मिल चुकी चेतावनी

ये पहली बार नहीं है जब राजवीर और नंदिनी को शो में इस तरह करीब आते देखा गया हो. इससे पहले भी दोनों घर के अंदर कई बार एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आ चुके हैं. दोनों की इन हरकतों पर शो के होस्ट सौरव गांगुली भी सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने दोनों को फैमिली शो की मर्यादा का ध्यान रखने की सलाह दी थी. साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो उन्हें शो से बाहर भी किया जा सकता है. 

हालांकि, इस पूरे मामले में एक दिलचस्प मोड़ भी है. दरअसल, नंदिनी को शो से बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया है. अब देखना होगा कि वो कितने समय तक सीक्रेट रूम में रहती हैं और कब दोबारा बिग बॉस के घर में वापसी करती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »