बिग बॉस के बाद इस शो में नजर आएंगे आसिम रियाज? उमर ने दी ये जानकारी

आसिम रियाज के भाई उमर रियाज ने साफ कर दिया है कि वह नेशनल टीवी पर स्वयंवर नहीं करेंगे. उमर रियाज ने ऐसी सभी खबरों को फर्जी बताया है.

Advertisement
आसिम रियाज आसिम रियाज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 7:29 PM IST

हर बार की तरह बिग बॉस का ये सीजन भी अपने-आप में बिल्कुल अलग है. घर में इस बार भी कई जोड़ियां बनी है. ये जोड़ियां टास्क से लेकर घर तक एक-दूसरे का साथ देती रही हैं. कुछ कंटेस्टेंट अपने लव अफेयर के चलते भी इस सीजन में काफी प्रचलित हुए हैं.

अपने लव अफेयर के फेमस हुए एक ऐसे ही कंटेस्टेंट का नाम है आसिम रियाज. आसिम रियाज का हिमांशी खुराना के साथ लव अफेयर काफी चर्चा में रहा है. आसिम ने शो में हिमांशी खुराना को शादी के लिए प्रपोज तक भी कर दिया था, लेकिन हिमांशी ने इस पर कोई साफ जवाब नहीं दिया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर खबर आई थी कि आसिम स्वयंवर कर सकते हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी कुछ ऐसे ही हिंट दिए थे.

Advertisement

अब आसिम रियाज के भाई उमर रियाज ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है. उमर रियाज ने ऐसी सभी खबरों को फर्जी बताया है. उमर ने ट्वीट किया, 'आसिम रियाज के स्वयंवर करने की कोई खबर नहीं है और मैं कभी भी ऐसा करने के लिए अप्रोच नहीं करूंगा. फेक न्यूज.'

एक ऐसा ही शहनाज गिल के आने की भी खबरें तेज थीं. कहा जा रहा था कि चैनल ने शहनाज गिल को लेकर भी एक शो लाने की तैयारी की थी, लेकिन उनके भाई शहबाज ने साफ मना कर दिया था. हालांकि ये बिग बॉस के बाद ही शुरू करने की तैयारी की गई थी, लेकिन उनके भाई ने इससे साफ मना कर दिया है. खैर दर्शक शहनाज गिल को टीवी पर देखना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल उनके भाई ने ऐसे शो के लिए मना कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »