Bigg Boss 15, 27 Jan 2022, Written Updates: Salman Khan के शो को मिले टॉप 6 कंटेस्टेंट्स, Rakhi Sawant एलिमिनेट

Bigg Boss 15, 27 Jan 2022, Written Updates: बिग बॉस 15 को उसके टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. ड्रामा क्वीन राखी सावंत को कम वोट्स की वजह से शो से बाहर होना पड़ा. फिनाले के इतना करीब आकर घर लौटने पर राखी उदास हुईं. बीते एपिसोड में और भी मजेदार चीजें हुईं,  जानते हैं शो में क्या क्या हुआ खास.

Advertisement
बिग बॉस कंटेस्टेंट्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST
  • 29-30 जनवरी को बिग बॉस का फिनाले
  • टॉप-6 बननेे से चूकीं राखी सावंत

बिग बॉस 15 फिनाले से बस 1 दिन दूर है. शो को उसके टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. ड्रामा क्वीन राखी सावंत को कम वोट्स की वजह से शो से बाहर होना पड़ा. फिनाले के इतना करीब आकर घर लौटने पर राखी उदास हुईं. बीते एपिसोड में और भी मजेदार चीजें हुईं,  जानते हैं शो में क्या क्या हुआ खास.

राखी ने की तेजस्वी की बुराई

Advertisement

राखी सावंत को तेजस्वी प्रकाश का अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के प्रति पोजेसिव नेचर बिल्कुल पसंद नहीं आता है. रश्मि देसाई से बात करते हुए राखी तेजस्वी की बुराई करती हैं और उन्हें इरिटेटिंग बताती हैं.

रोमांटिक हुए करण-तेजस्वी

बीबी होटल टास्क में जीतने के लिए तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ऑडियंस के वोट्स की खातिर रोमांटिक हुए. ब्लैंकेट लेकर डांस करना हो, पुशअप करते हुए किस करना हो या रोमांटिक डांस... करण और तेजस्वी ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.


 

राखी ने किया करण संग डांस, तेजस्वी ने चलाई झाड़ू

टास्क के दौरान राखी सावंत करण कुंद्रा के साथ जैसे ही डांस करने लगती हैं,  तेजस्वी पीछे से झाड़ू लेकर आती हैं और करण को मारती हैं. करण तेजस्वी की मार से खुद को बचाते हैं. करण और तेजस्वी के बीच ये फन मोमेंट देखने लायक थे.

Advertisement

राखी सावंत बनीं भूत, डरे प्रतीक सहजपाल

राखी सावंत ने ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए भूत का गेटअप लिया. इसमें वे काफी डरावनी लगीं. राखी ने प्रतीक को डराया भी. ऑडियंस को भी राखी का ये गेटअप पसंद आया. लेकिन इतना सब करने के बाद भी राखी फिनाले में जगह नहीं बना पाईं.


 

राखी को मिले सबसे कम वोट

बीबी होटल टास्क में घर के अंदर आई ऑडियंस ने सबसे ज्यादा वोट निशांत भट्ट को दिए. फिर करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और राखी सावंत रैंक में थे. सबसे कम वोट्स मिले राखी सावंत को. घर से बाहर निकलते वक्त राखी काफी इमोशनल दिखीं.

कंटेस्टेंट्स को दिखाई जाएगी बिग बॉस जर्नी

अपमकिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को उनकी बिग बॉस जर्नी दिखाई जाएगी. जिसे देखकर सभी इमोशनल नजर आएंगे. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बिग बॉस हाउस में आएंगे. सभी घरवाले धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे. फिनाले से पहले की रात को आप भी खूब एंजॉय करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »