Bigg boss 11: डांसर सपना को मिली सेफ सेक्स की क्लास, जानें किसने दिया ये ज्ञान

सेफ सेक्स पर हिना खान और शि‍ल्पा शिंदे ने ली डांसर सपना चौधरी की क्लास. सपना की इस बात ने हिना और शि‍ल्पा को चौंकाया.

Advertisement
Bigg boss11 Bigg boss11

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

इस सीजन बिग बॉस में कंटेस्टेंट के हाई वोल्टेज ड्रामा के अलावा एक और खास टॉपिक भी खूब सुर्खि‍यां बंटोर रहा है. लगता है बिग बॉस हाऊस में सेक्स एजुकेशन को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है. पहले इस शो के होस्ट सलमान खान ने ज्योति कुमारी को होमोसेक्सुएलिटी पर ज्ञान दिया और अब हिना और शिल्पा सेफ सेक्स पर सपना को क्लास देती नजर आईं.

Advertisement

हरियाणा में अपने बोल्ड डांस को लेकर मशहूर बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी को ये नहीं पता की कंडोम का मतलब क्या होता है. इस बात का खुलासा बिग बॉस के हालिया वीडियो में हुआ है. दरअसल बिग बॉस 11 के जारी एक फुटेज में हिना खान और शि‍ल्पा शिंदे को सपना को सेफ सेक्स पर ज्ञान देते हुए देखा जा सकता है. इस फुटेज में दिखाया गया है कि शि‍ल्पा सपना के साथ सेफ सेक्स को लेकर बात कर रही हैं. इस बारे में बात करते हुए शि‍ल्पा ये जानकर चौंक जाती हैं कि सपना चौधरी को कंडोम का मतलब ही नहीं पता है. तभी इस बातचीत में हिना खान की एंट्री होती है वह भी सपना की बात से हैरान हो जाती हैं तब वह सपना को सेफ सेक्स के लिए कंडोम की उपयोगि‍ता के बारे में बताती हैं.

Advertisement

सिर्फ इतना ही नहीं हि‍ना और शि‍ल्पा को ये जाकर भी ताज्जुब होता है कि सपना को ये भी  मालूम नहीं है कि‍कंडोम का इस्तेमाल सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी करती हैं. जब सपना इस बारे में और सवाल करती है तो हिना इसके आगे कोई जवाब ही नहीं दे पाती हैं और चुप हो जाती हैं. सपना के सवालों पर शि‍ल्पा हैरानी से पूछती है कि तुम कितने साल की हो और कहां रहती हो? सपना जवाब में कहती हैं कि वह दिल्ली में रहती हैं.

सपना अपने व्यवहार के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि उन्हें घर पर रहना पसंद हैं, ना हीं वह ज्यादा दोस्त बनाती हैं और उन्हें बस किताबें पढ़ने का शौक है. इस बात पर शि‍ल्पा सपना से पूछती हैं कि उन्हें किस तरह की किताबें पढ़ने का शौक हैं? सपना कहती हैं कि उन्हें कार्टून बुक्स पढ़ना अच्छा लगता है.

सेक्स एजुकेशन को लेकर हिना और शि‍ल्पा की इस क्लास में हिना सपना से कंडोम शब्द का प्रयोग बिग बॉस में ना करनें की भी हिदायत देती हैं.

वैसे सपना वाकई इस बात से अंजान हैं यां फिर ये सिर्फ उनका खुद को भोली भाली दिखाने का ड्रामा है....

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement