BIGG BOSS: प्रियांक नहीं इस कंटेस्टेंट ने जीता कैप्टेंसी टास्क, घरवाले हैरान

बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क को लेकर मचे घमासान में घर की बागडोर प्रियांक शर्मा के नहीं बल्क‍ि हिना खान के हाथ लगी है.

Advertisement
प्रियांक शर्मा प्रियांक शर्मा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क को लेकर मचे घमासान में घर की बागडोर प्रियांक शर्मा के नहीं बल्क‍ि हिना खान के हाथ लगी है. 12वें हफ्ते में हिना को घर का कप्तान बनने का मौका मिल ही गया.

आ रही खबरों के मुताबिक पहले रिपोर्ट्स आई थी कि प्रियांक शर्मा घर के कैप्टन बने हैं लेकिन काल कोठरी के नॉमिनेशन के बाद हिना खान घर की नई कैप्टन बन गई हैं. जी हां इसी के साथ हिना अगले हफ्ते के नॉमिनेशन से भी बच गई हैं. लेकिन हिना के कैप्टन बनने के बाद खबर वालों का क्या हाल होने वाला है इस बात का अंदाजा आप लगा सकते हैं.

Advertisement

बता दें कि विकास गुप्ता और हिना खान का एक वीडियो काफी वायरल हुआ है जिसमें हिना, विकास को परेशान करती नजर आ रही हैं. ब्लैक फॉर्मल पहनकर घर में घूम रहे विकास को हिना कहती हैं कि क्या आपको लड़की देखने आ रही है जो आप ऐसे घूम रहे हैं? इस बात पर विकास कहते हैं कि आपको क्या दिक्कत है मेरे कपड़ों से. मैं आपके कपड़ों में कमेंट तो नहीं करता तो आप मेरे पीछे क्यों पड़ी रहती हैं.

इस पर हिना हंसने लगती हैं और विकास को कहती हैं कि ठीक है आप भी मुझे बोलिए आपको किसने मना किया है. विकास, हिना को कहते हैं कि वो काले दिल की लड़की हैं और वो बहुत बुरी हैं. हिना को प्रियांक समझाने की कोशिश करता है कि उसे विकास को ऐसे नहीं बोलना चाहिए था तो हिना प्रियांक से भी नाराज हो जाती है.

Advertisement

हिना, प्रियांक को बोलती है कि तुम चुप रहो और अपने दोस्त के पास जाओ. प्रियांक, हिना को बोलता है कि वो भी उसकी दोस्त है और इसीलिए वो उसे समझा रहा है. हिना उसे बोलती है कि मैं तुम्हारी दोस्त नहीं हूं और तुम भाड़ में जाओ. विकास को हिना की बात इतनी बुरी लगती है कि वो इमोशनल हो जाते हैं और अपने कपड़े भी चेंज कर देते हैं. वहीं लव बोलता है कि विकास उसे अच्छे लग रहे थे. प्रियांक, विकास को चुप कराने की कोशि‍श करता है तो विकास कहते हैं कि ये लड़की हर बार ऐसे ही बोलती है और इसकी बात सुनकर तो मुझे लगता है कि मैं बहुत बुरा दिखता हूं.

बता दें कि हितेन तेजवानी के घर से जाने के बाद विकास काफी अकेले पड़ गए हैं. वहीं हिना और प्रियांक की देास्ती में भी दरार आ चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement