Bigg Boss 10: 5वें दिन टास्क के चक्कर में सेलेब्रिटीज में पड़ गई दरार

'बिग बॉस 10' में अब इमोशन्स के साथ झगड़े भी होने लगे हैं. सब अपनी-अपनी तिकड़म लगाकर घर में और दर्शकों के बीच जगह पक्की कर रहे हैं...

Advertisement
'बिग बॉस 10' का 5वां दिन 'बिग बॉस 10' का 5वां दिन

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

बिग बॉस के घर में शोर-शराबा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. यहां जितनी आंखें आंसू बहाने के लिए है, उतने ही कंधे उन्हें पोंछने के लिए भी हैं. आज भी घर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा.

चौथे दिन का अंत मोनालिसा और नवीन के बीच इमोशनल बातचीत से हुआ था. पांचवें दिन की शुरुआत 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' गाने से हो रही है. आज मोनालिसा के साथ जेल में बंद स्वामीजी अपना आपा खो बैठेंगे और वे 'बिग बॉस' से जेल में एसी लगाने को कहेंगे.

Advertisement

मनु उनका मजाक उड़ाएगा और कहेगा कि वैसे बनते तो हैं और बात लग्जरी की कर रहे हैं. फिर सेलेब्रिटीज को सेवक से मालिक बनने का एक मौका और देंगे. इसमें रॉकिंग हॉर्स टास्क होगा जिसमें 'बिग बॉस' सेवक और मालिकों से अपनी टीम के दो सदस्यों को इस टास्क के लिए नॉमिनेट करने को कहेंगे.

पढ़ें :

टास्क के मुताबिक, चुनिंदा कंटेस्टेंट्स को रॉकिंग हॉर्स के ऊपर बैठे रहना होगा और उसे हिलाते रहने होगा और वह भी जमीन को छुए बिना. अगर टीम के दोनों सदस्य हार मान जाएंगे तो दूसरी टीम को विजेता मान लिया जाएगा. कुछ देर सोच-विचार के बाद सेलेब्रिटी टीम से गौरव और बानी आएंगे जबकि से नवीन और प्रियंका.

जानें :

फिर खेल शुरू होगा टास्क जीतने का. इस बार आकांक्षा भी इसमें हिस्सा लेंगी और बानी को गंदी जुराबें सुंघाकर टास्क से बाहर करने की कोशिश करेंगी. दोनों में बहसाबहसी होगी और आखिर में आकांक्षा अपने किए पर बानी से माफी मांगेंगी. बानी कहेंगी कि वे अपनी इन हरकतों से उनकी नजरों में सम्मान खो चुकी हैं. इस पर आकांक्षा रोने लगेंगी.

Advertisement

बाद में बानी टास्क से बाहर हो जाएंगी और उनके बाद नवीब भी बाहर हो जाएंगे. मुकाबला प्रियंका और गौरव के बीच होगा. बानी का टास्क छोड़ना सेलेब्रिटी टीम को सही नहीं लगेगा और उनमें दरार पड़ जाएगी. लेकिन देखना यह है कि सफल कौन होता है...


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement