Bhagya lakshmi Actress Welcomed Baby Girl: शादी के डेढ़ साल बाद मां बनी 'भाग्यलक्ष्मी' एक्ट्रेस, धनतेरस से 6 दिन पहले घर आई 'लक्ष्मी'

टीवी एक्ट्रेस माएरा मिश्रा और उनके पति राजुल यादव ने बेटी के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है. माएरा ने बेटी के छोटे कदमों की तस्वीर पोस्ट की, जिससे फैंस बेहद खुश हुए.

Advertisement
धनतेरस से पहले घर आईं खुशियां (Photo: Social Media) धनतेरस से पहले घर आईं खुशियां (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

‘भाग्यलक्ष्मी’ एक्ट्रेस माएरा मिश्रा और उनके पति राजुल ने अपनी लाइफ की सबसे अच्छी गुड न्यूज दी है. कपल ने सोशल मीडिया पर पेरेंट बनने की गुड न्यूज शेयर की है. माएरा मिश्रा और राजुल के घर लक्ष्मी आई है. उन्होंने शानदार तरीके से बेटी का स्वागत किया और फैन्स संग नन्ही परी की पहली झलक शेयर की. 

मां बनीं माएरा 
मां बनने के बाद माएरा ने अपने न्यू बॉर्न बेटी के नन्हे कदमों की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की. तस्वीर में बच्ची के छोटे-छोटे पैर दिख रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई. इस खुशी के मौके पर माएरा ने लिखा- एक सपना जिसे हमने संजो कर रखा था, अब हमारी बांहों में है. हमारा हमेशा के लिए साथ शुरू हो गया है और यह एक बेटी है.

Advertisement

एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है, उस पर व्हाइट हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा है- 'बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला है और बहुत सारा प्यार. मायरा और राजुल. उन्होंने एक इविल आई इमोजी भी बनाया है. जैसे ही मायरा ने ये गुड न्यूज शेयर की, बधाईयों की झड़ी लग गई. सेलेब्स, दोस्त और फैन्स उन्हें मदरहुड की बधाई दे रहे हैं. 

माएरा मिश्रा टीवी इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाती हैं और ‘भाग्यलक्ष्मी’ ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई. अब जब वो मां बनी हैं, तो उनके फैंस उनके इस नए जीवन-पड़ाव के लिए एक्साइटेड हैं.

कब हुई थी शादी?
मायरा मिश्रा और राजुल यादव की शादी की बात करें, तो दोनों फरवरी 2025 में शादी के बंधन में बंधे थे. कपल की पहली मुलाकात 2022 में मुंबई में एक शादी में हुई थी. एक्ट्रेस अपनी एक दोस्त की शादी पहुंची थीं, जहां राजुल की नजर उन पर पड़ी. शादी के बाद अगले दिन एक कॉमन फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में दोनों का आमना-सामना हुआ. यहां से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई. 2 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को हमसफर बना लिया. अब दोनों की जिंदगी में नन्ही परी आ गई है. 

Advertisement

मदरहुड के इस सफर में माएरा और राजुल के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »