‘बहू हमारी रजनीकांत’ फेम रिद्धिमा पंडित की मां का निधन, कोविड-19 बनी वजह

‘बहू हमारी रजनीकांत’ फेम रिद्धिमा पंडित की मां का कोविड-19 के चलते निधन हो गया है. उन्होंने अंतिम सांस मुंबई के नानावती अस्पताल में ली.

Advertisement
रिद्धिमा पंडित रिद्धिमा पंडित

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

टीवी शो ‘बहू हमारी रजनीकांत’ फेम रिद्धिमा पंडित की मां का कोविड-19 के चलते निधन हो गया है. उन्होंने अंतिम सांस मुंबई के नानावती अस्पताल में ली. दो से तीन दिन पहले रिद्धिमा की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं और डॉक्टर इलाज में जुटे थे.

ईटाइम्स के मुताबिक, रिद्धिमा पंडित की मां 68 साल की थीं, कई सालों से वह किडनी की समस्या से जूझ रही थीं. रिद्धिमा के करीबी सोर्स के हवाले से बताया जा रहा है कि किडनी की समस्या होने के बावजूद रिद्धिमा की मां अपनी लाइफ को अच्छी तरह से मैनेज कर रही थीं. किडनी किसी न किसी तरह सही काम कर रही थीं. फिर कुछ समय पहले कोविड-19 हुआ और चीजें बदलने लगीं. उन्हें दिक्कतें होनी शुरू हो गईं. 

Advertisement

मां से मिलने की नहीं मिली इजाजत

बता दें कि अस्पताल में कोविड-19 के चलते परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया गया. निधन की खबर देते हुए वह शोक में हैं. मालूम हो कि रिद्धिमा पंडित का किरदार ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में काफी पसंद किया जाता है. साल 2019 में रिद्धिमा ने फियर फैक्टरः ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में हिस्सा लिया था. वह दूसरी रनरअप रही थीं.

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

रिद्धिमा की बहन रीमा इस समय एक्ट्रेस रवीना टंडन की मैनेजर हैं. रिद्धिमा पंडित ने इवेंट मैनेटमेंट की पढ़ाई की है. उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. टीवी कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी रिद्धिमा पंडित नजर आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर रिद्धिमा काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फैन्स संग अपने लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement