कलर्स के शो पति पत्नी और पंगा के सेकंड सीजन का धमाकेदार आगाज होने वाला है. शो में रियल लाइफ कपल के बीच पंगा होगा. कपल बेस्ड ये शो 10 अक्टूबर से शुरू होगा. इस बार अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी भी कंटेस्टेंट्स बनकर आएंगे. लेकिन ये क्या... शो के होस्ट मुनव्वर फारुकी ने उनके बीच आग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
अर्चना-परमीत के बीच हुआ पंगा
शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें मुनव्वर ने दोनों के बीच पंगा करवाया. बात इतनी बढ़ गई कि अर्चना को लगता है कि उनकी 35 साल की शादी मुनव्वर की वजह से टूटने वाली है. अर्चना ने कहा- 35 साल चल ली हमारी शादी, अब ये मुनव्वर हमारी शादी तुड़वाकर ही रहेगा. परमीत ने इसका बड़ा ही मजेदार जवाब दिया. उन्होंने रिएक्शन देते हुए कहा- थैंक्यू मुनव्वर.
पति की बात सुनकर अर्चना मस्ती मजाक में परमीत को मारती हैं. वहां मौजूद बाकी लोग खिलखिलाकर हंसने लगते हैं.
अर्चना-परमीत का फन बैंटर देखकर लोगों को मजा आ रहा है. कपल की शादी 1992 में हुई थी. उनके दो बेटे हैं. पूरा परिवार व्लॉगिंग में बिजी रहता है. अर्चना सालों से कपिल शर्मा के शो की जज हैं. पति पत्नी और पंगा सीजन 2 में उन्हें देखना फैंस को एक्साइट कर रहा है. पति संग व्लॉग्स में उनकी खट्टी मीठी केमिस्ट्री सबने देखी है. अब स्क्रीन पर वो रंग जमाएंगे.
बात करें शो पति पत्नी और पंगा सीजन 2 की तो, इसमें टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं. दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, राहुल वैद्य-दिशा परमार, शब्बीर अहलूवालिया-कांची कौल, अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी, दीपिका सिंह-रोहित राज गोयल, मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी शो के कंटेस्टेंट्स हैं. सभी जोड़ियों के बीच मजेदार टास्क होंगे. जिनमें कपल की केमिस्ट्री और उनके बीच की कंपैटिबिलिटी का टेस्ट होगा. शो को पिछली बार की तरह मुनव्वर और सोनाली बेंद्रे होस्ट कर रहे हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क