यूट्यूबर अनुराग को दर्द में देख टूटी प्रेग्नेंट पत्नी, पेरेंट्स ने बेटे-बहू से तोड़े रिश्ते, किया संपत्ति से बेदखल

यूट्यूबर अनुराग डोबाल अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने रविवार को सुसाइड की कोशिश की थी. उनकी पत्नी ऋतिका, जो प्रेग्नेंट हैं, कठिन समय में उनका साथ दे रही हैं. दोनों की मुलाकात का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
अनुराग का ख्याल रख रही पत्नी ऋतिका (Photo: Instagram @anurag_dobhal/Social Media) अनुराग का ख्याल रख रही पत्नी ऋतिका (Photo: Instagram @anurag_dobhal/Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

यूट्यूबर अनुराग डोबाल बुरे दौर से गुजर रहे हैं. डिवाइडर से अपनी SUV क्रैश कराने के बाद अनुराग को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उनका इलाज चल रहा है. यूट्यूबर को बुरी तरह चोट आई है. पत्नी ऋतिका, जो कि अनुराग को छोड़ गई थी, मुश्किल वक्त में वो पति का साथ देने अस्पताल में मौजूद हैं. प्रेग्नेंट ऋतिका की इंस्टा पर कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो पति का ख्याल रखती हुई नजर आ रही हैं. 

Advertisement

अनुराग को मिला पत्नी का साथ
पुराने गिले शिकवों को भुलाकर ऋतिका पति का साथ दे रही हैं. एक फोटो सामने आई है जिसमें ऋतिका पति संग बातें करते हुए नजर आ रही हैं. ये देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है. कपल को फिर से एक होता देख उनकी खुशी सातवें आसमान पर है. दूसरा एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऋतिका पति को देखकर रोती नजर आ रही हैं. वो अपना बेबी बंप संभालती हैं. दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर रोते हैं. प्रेग्नेंसी में ऋतिका का ये हाल देख फैंस की आंखें भर आई हैं.

पिता ने तोड़े सारे रिश्ते नाते
ऋतिका जो कि खुद भी प्रेग्नेंसी में स्ट्रगल कर रही हैं. वो पति के लिए आगे आई हैं. जबकि उनके पेरेंट्स, भाई-बहन ने साथ छोड़ दिया है. वो बेटे को अस्पताल में देखने तक नहीं आए. उल्टा अनुराग के पिता ने न्यूजपेपर में एक आर्टिकल छपवाया है, जिसमें उन्होंने बेटे-बहू से सारे नाते तोड़ लिए हैं. उसमें लिखा है- मैं अपने पुत्र अनुराग डोबाल और पुत्र वधू ऋतिका चौहान डोबाल को अपनी समस्त चल अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं. भविष्य में इनके द्वारा किए गए किसी भी कृत्य और लेन देन के लिए वो खुद जिम्मेदार होंगे. 

Advertisement

क्या है मामला?
अनुराग ने अपनी फैमिली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कुछ दिनों पहले यूट्यूब पर अनुराग ने अपना लंबा चौड़ा वीडियो पोस्ट कर अपना दर्द साझा किया था. यूट्यूबर के मुताबिक, पेरेंट्स और भाई-बहन ने उन्हें प्रताड़ित किया है. वो डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. उनका घर, पैसा सब कुछ उनसे ले लिया गया है. पत्नी ऋतिका भी उन्हें छोड़कर चली गई है. अनुराग ने बताया कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उनकी मौत के जिम्मेदार उनके पेरेंट्स होंगे. वहीं अनुराग के भाई कलम इंक ने यूट्यूबर की दावों को नौटंकी कहा था. उनका कहना था कि अनुराग ये सब व्यूज के लिए कर रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement