6 महीने बाद 'अनुपमां' की एक्ट्रेस को दोबारा हुआ कोरोना, फैमिली भी संक्रमित, कहा- हालत बहुत खराब है

इससे पहले पारुल को सितंबर में कोरोना हुआ था और इस बारे में उन्होंने कहा “पहली बार जब मुझे कोरोना हुआ था तब मुझमें कोई लक्षण नहीं थे, वो तो वेब शो के शूट के लिए मैंने टेस्ट करवाया था तो मैं पॉजिटिव निकली, और पहली बार में मुझे कोई तकलीफ नहीं हुई थी लेकिन अब जब दोबारा मुझे कोरोना हुआ है तो मेरी हालत बहुत खराब है.”

Advertisement
अनुपमां (रुपाली गांगुली, सुधांशू पांडे, पारुल चौधरी) अनुपमां (रुपाली गांगुली, सुधांशू पांडे, पारुल चौधरी)

पूजा त्रिवेदी

  • मुंबई ,
  • 14 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST
  • 6 महीने बाद दूसरी बार कोरोना से संक्रम‍ित हुईं एक्ट्रेस
  • फैमिली के लोग भी हुए कोरोना पॉज‍िट‍िव
  • सितंबर में पहली बार हुआ था कोरोना

सीरियल अनुपमा में डॉ. मोना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस यानि पारुल चौधरी को दोबारा कोरोना हो गया है. पारुल के साथ साथ उनकी मम्मी, पापा और बहन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पारुल ने अपनी हेल्थ और दोबारा कोरोना होने पर विस्तार से बताया है. 

पारुल ने कहा- “सच बताउं तो इससे पहले मुझे इतना बीमार कभी महसूस नहीं हुआ. मुझमें लक्षण थे, बॉडी पेन था, सिर दर्द था लेकिन अब मुझमें बहुत ज्यादा कमजोरी आ रही है और एनर्जी लेवल जीरो है. स्मेल और टेस्ट तो है ही नहीं और इन सबके साथ लूज मोशन भी हो रहे हैं तो मेरी हालत बहुत ज्यादा खराब है. लेकिन मैं होम क्वारनटीन में हूं और मेरे साथ मेरी मम्मी, पापा, बहन सब को कोरोना हो गया है. हम सब घर पर ही इलाज करवा रहे हैं और कुछ फ्रेंड्स हैं जो थोड़ी बहुत हेल्प कर रहे हैं.”

Advertisement

6 महीने पहले हुआ था कोरोना 

इससे पहले पारुल को सितंबर में कोरोना हुआ था और इस बारे में उन्होंने कहा “पहली बार जब मुझे कोरोना हुआ था तब मुझमें कोई लक्षण नहीं थे, वो तो वेब शो के शूट के लिए मैंने टेस्ट करवाया था तो मैं पॉजिटिव निकली, और पहली बार में मुझे कोई तकलीफ नहीं हुई थी लेकिन अब जब दोबारा मुझे कोरोना हुआ है तो मेरी हालत बहुत खराब है.” आगे पारुल ने कहा “ऐसा नहीं है क‍ि आपको कोरोना हो चुका है तो दोबारा नहीं होगा और जितना आप भीड़ वाली जगह जायेंगे तो उतना ही रिस्क में होंगे.”

इस शो में लेने वाली थीं एंट्री 

शूटिंग की बात करें तो फ‍िलहाल सीरियल अनुपमा में पारुल का रोल नहीं है. डॉ. मोना का किरदार अभी नहीं दिखाया जा रहा है और वो शो अनुपमा की शूटिंग भी नहीं कर रही थीं. लेकिन पारुल जल्द ही सीरियल “अपना टाइम भी आएगा” में एंट्री लेने वाली थीं जिसके लिए हाल ही में उन्होंने किए थे कई सारे लुक टेस्ट. पारुल का कहना है “मैं अभी शो “अपना टाइम भी आएगा” की शूटिंग शुरू ही करने वाली थी लेकिन मुझे कोरोना हो गया है तो फ‍िलहाल सब होल्ड पर है.”

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »