लो जी भाई एक बार हम फिर टेलीविजन की चटपटी खबरें लेकर हाजिर हो चुके हैं. इस हफ्ते आपके फेवरेट सीरियल्स में कई ट्विस्ट आने वाले हैं. तुलसी के सामने उसका अतीत आ चुका है. अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठ रहे हैं. नागिन अपना बदला लेने के लिए तैयार है. जानते हैं कि टीवी की दुनिया में और कौन से नए ट्विस्ट आने वाले हैं.
अपनों से परेशान अनुपमा
अनुपमा को तकलीफ गौरों से नहीं, बल्कि अपनों से मिलती है. उसके अपने ही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी दिक्कत हैं. पारितोष और पाखी एक बार फिर अपनी मां के चरित्र पर सवाल उठाएंगे. बच्चों को समझाने के बजाए बा आग में घी डालने का काम करेगी. चरित्र पर सवाल उठने के बाद अनुपमा कैसे रिएक्ट करेगी, ये देखने के लिए आपको रविवार टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का इंतजार करना होगा.
बढ़ी तुलसी की परेशानी
स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मेकर्स ने अंश के बेटे रियांश की एंट्री करवाई है, जिसके बाद कहानी ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है. करण ने नंदिनी को रियो के बारे में सबकुछ बता दिया है. पर नंदिनी ने करण से वादा लिया है कि वो रियो को कभी उसकी नजरों के सामने नहीं आने देगा. पर अब रियो, मुन्नी और ऋतिक की मुलाकात नया भूचाल लाने वाली है.
अहाना-आर्यमन की शादी में अड़चन
अहाना और आर्यमन शादी करके एक-दूजे के होना चाहते हैं, लेकिन ड्रैगन राधिका खतरनाक चलेगी. वो शादी में अजगर को भेजेगी, ताकि नागिन अपने असली रूप में आए और अहाना-आर्यमन की शादी ना हो पाए. ये भी देखने को मिलेगा कि दुश्मन नागिन अनंता ने असली नागमणि लेने के लिए बड़ी चाल चलने वाले हैं.
तुम से तुम तक में होगा ड्रामा
तुम से तुम तक सीरियल में भी बड़ा ड्रामा होने वाला है. आर्य और गायत्री मां ने अनु के सामने राजीव भाटिया का सच ला दिया है. इधर सिमरन, अनु और आर्य की मदद से भागकर शादी करने वाली है.
तुम देना साथ मेरा
तुम देना साथ मेरा में अप्राजिता और रक्षित की नोकझोक जारी है. जल्द ही साड़ी को लेकर दोनों की मुलाकात हो सकती है. फैन्स को इंतजार है कि ये दोनों कब साथ आएंगे.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क