अनीता हसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी को मारा थप्पड़, पत्नियों को दी ये सलाह

इस वीडियो में अनीता के बेटे आरव नहीं बल्कि पति रोहित रेड्डी नजर आ रहे हैं. वीडियो में अनीता, रोहित को बिठाती हैं और उनसे कहती हैं कि मेरे पास एक अदृश्य धागा है और इसे मैं आपके एक कान से डालकर दूसरे कान से निकाल लूंगी. इसके बाद अनीता पूछती हैं कि कुछ फील हुआ? जब रोहित मना करते हैं तो अनीता अचानक से उन्हें थप्पड़ मार देती हैं.

Advertisement
अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2021,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों बेटे आरव के साथ समय बिता रही हैं. अनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और बेटे आरव के कई वीडियो शेयर करती हैं. साथ ही अनीता अपने पति रोहित रेड्डी के साथ बनाई रोमांटिक और फनी वीडियो को भी शेयर करती हैं. अब अनीता हसनंदानी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement

अनीता ने पति को मारा थप्पड़

इस वीडियो में अनीता के बेटे आरव नहीं बल्कि पति रोहित रेड्डी नजर आ रहे हैं. वीडियो में अनीता, रोहित को बिठाती हैं और उनसे कहती हैं कि मेरे पास एक अदृश्य धागा है और इसे मैं आपके एक कान से डालकर दूसरे कान से निकाल लूंगी. इसके बाद अनीता पूछती हैं कि कुछ फील हुआ? जब रोहित मना करते हैं तो अनीता अचानक से उन्हें थप्पड़ मार देती हैं.

असल में अनीता ने रोहित के साथ प्रैंक किया है. ये प्रैंक काफी फनी था, जिसके जवाब में रोहित ने कहा कि वह भी पत्नी से बदला लेंगे. वैसे वीडियो को शेयर करते हुए अनीता ने लिखा, प्लीज इसे घर में ट्राई करें. वहीं वीडियो में भी अनीता ने लिखा है, मैजिक ट्रिक जो हर पत्नि को पसंद आएगी.

Advertisement


 

बता दें कि अनीता हसनंदानी ने अक्टूबर 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की थी. अनीता कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. उन्होंने ये हैं मोहब्बतें, काव्यांजलि, नागिन संग कई बढ़िया शोज में काम किया है. फरवरी 2021 में रोहित और अनीता ने अपने पहले बच्चे आरव का दुनिया में स्वागत किया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »