'24' को कभी टेलीविजन सीरियल नहीं समझा: अनिल कपूर

अनिल के सीरियल '24' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. टेलीविजन चैनल कलर्स पर प्रसारित होने वाले इस शो के समय में पहले सीजन की तुलना में बदलाव किया गया है.

Advertisement
अनिल कपूर अनिल कपूर

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 28 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्होंने और उनकी टीम ने '24' को छोटे पर्दे का सीरियल नहीं बल्कि एक फीचर फिल्म की तरह ही लिया. अनिल इस शो के दूसरे सीजन को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश हैं.

अनिल ने कहा, 'यह आश्चर्यजनक है कि के दूसरे सीजन ने इतना उत्साह पैदा किया है. हम केवल तभी दूसरा सीजन करना चाहते थे, जब हम सभी पूरी तरह निश्चिंत हो गए कि हम अपना समय और ऊर्जा पूरी तरह से बगैर किसी रुकावट के इसे पूरा करने में लगाएंगे.'

Advertisement

के सही दिशा में जाने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं. उल्लेखनीय है कि अनिल का यह शो एक लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय शो का भारतीय रूपांतरण हैं. उन्होंने कहा, 'हमने इसकी शैली में सब कुछ किया है। हमने मूल तत्व का भारतीयकरण किया है, लेकिन केवल इतना कि जिससे मूल कार्यक्रम के प्रशंसकों को धोखा महसूस न हो.'

'24' को पूरी तरह से सेंसर प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है. 'चूंकि हमने इसकी एक फीचर फिल्म की तरह स्क्रीनिंग की थी, इसलिए हमने इसे सेंसर भी करवाया.' अनिल इस शो की मुख्य भूमिका में हैं और वह इसके निर्माता भी हैं. अनिल ने कहा कि उन्होंने कभी भी के साथ भेदभाव नहीं किया. उन्होंने कहा, 'मेरे लिए और किसी फिल्म की शूटिंग के बीच कोई अंतर नहीं रहा. मैंने इस शो के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी करने के लिए अपनी सभी परियोजनाओं को किनारे रख दिया. टेलीविजन पर काम करने का यही एक तरीका है.'

Advertisement

पर प्रसारित होने वाले इस शो के समय में पहले सीजन की तुलना में बदलाव किया गया है. पहले सीजन में यह रात 10 बजे प्रसारित होता था, जिसे बदलकर रात 9 बजे कर दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement